The YUVA WORLD News

The YUVA WORLD News

महिला सशक्तिकरण का उत्सव: सूर्योदय सूर्यवंशी महिला समिति ने धूमधाम से मनाया महिला दिवस

Views: 895
Spread the love
Read Time:2 Minute, 2 Second

महिला सशक्तिकरण का उत्सव: सूर्योदय सूर्यवंशी महिला समिति ने धूमधाम से मनाया महिला दिवस

 

बिलासपुर, 5 मार्च 2025 को सूर्योदय सूर्यवंशी महिला समिति द्वारा पुराना सरकंडा शिवघाट में महिला दिवस का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर सूर्यवंशी महिला स्व सहायता समूह की सभी सदस्याओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और पूरे उत्साह और उमंग के साथ कार्यक्रम को सफल बनाया।

कार्यक्रम में विभिन्न सांस्कृतिक एवं मनोरंजक गतिविधियों का आयोजन किया गया, जिसमें महिलाओं और बच्चों के लिए कुर्सी दौड़, बालक-बालिकाओं की ड्रॉइंग प्रतियोगिता, और समूह गीत व नृत्य शामिल थे। महिलाओं ने मंच पर अपने अनुभव साझा किए और महिला सशक्तिकरण पर विचार रखे।

सूर्योदय सूर्यवंशी महिला समिति की प्रमुख राजकुमारी सूर्यवंशी एवं प्रचित लता प्रभाकर ने कार्यक्रम का संचालन किया, जबकि उपाध्यक्षा भारती शाह एवं समिति की अन्य सदस्यों ने कार्यक्रम की व्यवस्थाएं संभाली।

कार्यक्रम के अंत में समिति की ओर से सभी महिलाओं को सप्रेम उपहार भेंट किए गए। इस आयोजन ने महिलाओं में आत्मविश्वास और एकता की भावना को मजबूत किया और भविष्य में भी ऐसे आयोजन करने का संकल्प लिया गया। पूरे कार्यक्रम के दौरान महिलाओं का उत्साह देखते ही बनता था, जिससे यह आयोजन यादगार बन गया।

 

मनमोहन पात्रे संपादक The YUVA WORLD News

2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत, दैनिक अखबार, सेटेलाइट न्यूज़ चैनल, राष्ट्रीय मासिक पत्रिका में कार्य करने का अनुभव B. Sc. Mathematics व पत्रकारिता में BJMC कि डिग्री। पूर्व बिलासपुर जिला सचिव : Chhattisgarh Journalist Union Journalist Manmohan Patre Chhattisgarh

You may have missed