बैकुंठपुर। ”न्यू लाईफ” हेल्थ एण्ड एजुकेशन सोसायटी द्वारा संचालित ”न्यू लाईफ” इंस्टीट्यूट आफ नर्सिंग, बैकुण्ठपुर के बीएससी नर्सिंग अंतिम वर्ष के छात्र-छात्राओं ने काॅलेज द्वारा आयोजित कैंपस प्लेसमेंट में संजीवनी सीबीसीसी यूएसए, कैंसर हाॅस्पिटल से आये डाॅ. एम. काथीवरन (क्लीनिकल एडमिन) एवं अमित कुमार साहू (एच आर एक्सक्यूटिव) ने संस्था में आकर छात्र-छात्राओं का चयन किया।

“न्यू लाईफ इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग” के कुल 21 छात्र छात्राओं ने भाग लिया, शत् प्रतिशत स्टूडेंट्स को मिली सफलता
इस कैंपस प्लेसमेंट में कुल 21 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। जिसमें जिसमें शत प्रतिशत छात्र-छात्राओं का चयन हुआ। काॅलेज की प्राचार्या डाॅ. अंजना सैम्यूल ने छात्र-छात्राओं का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें बधाई दी और कहा कि यह सफलता उनके कठिन परिश्रम, मेहनत और समर्पण का परिणाम है। उन्होंने छात्र-छात्राओं को प्ररित करते हुए कहा कि उनकी मेहनत भविष्य में और भी बड़े अवसरों के द्वार खोलेगी। प्राचार्या ने आगे कहा कि संस्था हमेशा छात्राओं के साथ है, और उनकी सफलता में सहयोग देता रहेगा। इस अवसर पर काॅलेज के शिक्षकगण और अन्य कर्मचारी भी उपस्थित थे। यह शानदार प्रदर्शन काॅलेज के लिए गर्व की बात है और प्रशिक्षण के उच्चरत स्तर से प्राप्त परिणाम हमेशा सकारात्मक होते हैं। संजीवनी सीबीसीसी यूएसए, कैंसर हाॅस्पिटल रायपुर। चयनित छात्र-छात्राओं को उनके उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी और साथ ही उन्हें अस्पताल में कार्य करने के लिए आमंत्रित किया। यह सफलता संस्था के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है और यह छात्र-छात्राओं के उत्कृष्टता की दिशा में एक नई शुरूआत है।






Average Rating
More Stories
Bilaspur : बेलतरा की बदहाल सड़कों पर अंकित गौरहा का सवाल—कैबिनेट ने डामर पर दी राहत, नगर निगम की सड़कों का समाधान कब?
बिलासपुर: रसूखदार कबाड़ कारोबारी मारपीट मामले में गिरफ्तार, दूसरा आरोपी फरार!
बिलासपुर: गनियारी में स्थगन आदेश के बावजूद निर्माण जारी रहने का आरोप, शासकीय भूमि के मामले में कलेक्टर से शिकायत..अब प्रशासन की कार्रवाई पर नजर