चिरमिरी। नगर पालिक निगम चिरमिरी में हाल ही में नगरीय निकाय चुनाव 2025 में भाजपा ने अपनी सरकार बनाई और चिरमिरी के नवनिर्वाचित महापौर रामनरेश राय समेत समस्त पार्षदों ने शपथ ली। मगर नगर पालिक निगम चिरमिरी के नए सभापति के चेहरे पर सस्पेंस बरकरार था जिसे कार्यालय नगर पालिक निगम चिरमिरी में दिनांक 08.03.2025 दिन शनिवार को खत्म किया गया और नए सभापति की चयन प्रक्रिया पूरी करते हुए सभापति का नाम सबके समक्ष लाया गया, इस दौरान नगर पालिक निगम चिरमिरी कार्यालय में छत्तीसगढ़ प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जयसवाल, प्रदेश प्रवक्ता भाजपा अनुराग सिंहदेव, नवनिर्वाचित महापौर रामनरेश राय, मंडल अध्यक्ष पुरुषोत्तम सोनकर समेत भाजपा के समस्त पार्षद एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे, जिनके बीच निर्विरोध चुनाव के द्वारा नगर पालिक निगम चिरमिरी में पुर्व में नेता प्रतिपक्ष रहे और वार्ड क्रमांक 01 से निरन्तर तीसरी बार जीत हासिल करने वाले संतोष कुमार सिंह नगर पालिक निगम चिरमिरी के नए सभापति चुने गए।
आपको बता दे की 40 वार्डों में भाजपा के कुल 27 पार्षदों इस नगरीय निकाय चुनाव में जीत दर्ज करवा चुके है, स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जयसवाल ने पार्टी के प्रत्याशी के समर्थन में अपनी पूरी ताकत झोंकते हुए पार्टी से सौंपी गई ज़िम्मेदारियों को बड़ी बखूबी से निभा कर पार्टी मे अपना कद औऱ ऊँचा किया है।
स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जयसवाल ने चिरमिरी की जनता का आभार व वरिष्ठ नेताओं का आभार व्यक्त करते हुए सबका आशिर्वाद और शुभकामनाएं दी।






Average Rating
More Stories
Singapore News: अचानक बंद हुआ True Fitness जिम, अभिनेत्री Chen Xiuhuan बोलीं- ‘दिल टूट गया’
CG News: केशकाल में लगी देवी-देवताओं की अदालत, भंगाराम माई के दरबार में 35 को सजा!
छत्तीसगढ़ में गरीब परिवारों के लिए बड़ी राहत! PM Awas Yojana Urban की कट-ऑफ डेट बदली