The YUVA WORLD News

The YUVA WORLD News

बिलासपुर: कुरैशी कुनबे द्वारा आयोजित भव्य इफ्तार पार्टी, सामूहिक दुआ में अमन-चैन की कामना

Views: 2596
Spread the love
Read Time:1 Minute, 21 Second

बिलासपुर: कुरैशी कुनबे द्वारा आयोजित भव्य इफ्तार पार्टी, सामूहिक दुआ में अमन-चैन की कामना

 

बिलासपुर : के वार्ड क्रमांक 42, देवरीखुर्द में हर साल की तरह इस वर्ष भी कुरैशी कुनबे की ओर से 14वें रोजे के अवसर पर एक भव्य इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया इस मौके पर समाज के विभिन्न वर्गों के लोग शामिल हुए और सामूहिक इफ्तार में भाग लिया।

कार्यक्रम में आए सभी मेहमानों का कुरैशी कुनबे की ओर से गर्मजोशी के साथ स्वागत किया गया। रोजेदारों ने इफ्तार के बाद मगरीब की नमाज अदा की। नमाज के उपरांत सभी ने अल्लाह रब्बुलआलमीन के दर पर देश, राज्य, क्षेत्र एवं पूरी दुनिया में अमन-चैन, भाईचारा और आपसी मोहब्बत की दुआ मांगी।

इस अवसर पर समाज के गणमान्य व्यक्तियों सहित विभिन्न तबकों के लोग मौजूद रहे। इस आयोजन ने आपसी भाईचारे और सौहार्द्र को और मजबूत किया।

मनमोहन पात्रे संपादक The YUVA WORLD News

2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत, दैनिक अखबार, सेटेलाइट न्यूज़ चैनल, राष्ट्रीय मासिक पत्रिका में कार्य करने का अनुभव B. Sc. Mathematics व पत्रकारिता में BJMC कि डिग्री। पूर्व बिलासपुर जिला सचिव : Chhattisgarh Journalist Union Journalist Manmohan Patre Chhattisgarh

You may have missed