पचपेड़ी में गौ तस्करी के स्थाई वारंटी पर बिलासपुर पुलिस का प्रहार
8 साल से फरार इंदौर, मध्य प्रदेश निवासी स्थाई वारंटी को गिरफ्तार कर न्यायालय में किया गया पेश
स्थाई वारंटी का नाम
राकेश जायसवाल, पिता – पूनम चंद जायसवाल, उम्र – 21 वर्ष, साकिन बाण गंगा, थाना बाणगंगा, जिला इंदौर, मध्य प्रदेश
मामले का संक्षिप्त विवरण
बिलासपुर जिले में गौ तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह (भापुसे) ने एक बैठक आयोजित की थी, जिसमें गौ तस्करी से संबंधित अपराधों में शामिल स्थाई वारंटियों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए गए थे। इसके पश्चात, थाना पचपेड़ी में अपराधों की रोकथाम तथा वारंटियों की धरपकड़ के लिए विशेष टीम बनाई गई।
टीम के द्वारा मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि गौ तस्करी के स्थाई वारंटी राकेश जायसवाल, जो पिछले 8 वर्षों से फरार था, मुंगेली क्षेत्र में मौजूद है। इस सूचना के आधार पर तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने राकेश जायसवाल को गिरफ्तार किया। उसे दिनांक 18 मार्च 2025 को माननीय न्यायालय में पेश किया गया।
इस अभियान में थाना प्रभारी पचपेड़ी श्रवण कुमार, सहायक उप निरीक्षक शिवकुमार साहू, आरक्षक छत्रपाल डहरिया, आरक्षक गजपाल जांगड़े और आरक्षक सुखदेव मंड्रे का विशेष योगदान रहा।






Average Rating
More Stories
Singapore News: अचानक बंद हुआ True Fitness जिम, अभिनेत्री Chen Xiuhuan बोलीं- ‘दिल टूट गया’
CG News: केशकाल में लगी देवी-देवताओं की अदालत, भंगाराम माई के दरबार में 35 को सजा!
छत्तीसगढ़ में गरीब परिवारों के लिए बड़ी राहत! PM Awas Yojana Urban की कट-ऑफ डेट बदली