खूंटाघाट जलाशय से छोड़ा गया पानी, ग्रामीणों को मिली राहत
बिलासपुर: गर्मी के बढ़ते असर को देखते हुए जल संसाधन विभाग ने शुक्रवार को खूंटाघाट जलाशय से मस्तूरी और बिल्हा क्षेत्र के ग्रामों के लिए पानी छोड़ा। ग्रामीणों ने बिलासपुर कलेक्टर को ज्ञापन देकर निस्तारी के लिए पानी की मांग की थी, जिसके बाद प्रशासन ने यह निर्णय लिया।
107 ग्रामों को मिलेगा लाभ
वर्तमान में खूंटाघाट जलाशय में 60% पानी उपलब्ध है। जल संसाधन विभाग ने बांयी और दांयी तट नहरों से पानी छोड़कर लगभग 107 ग्रामों के 211 तालाबों तक पानी पहुंचाना शुरू कर दिया है। इससे ग्रामीणों को निस्तारी के लिए पानी की सुविधा मिल सकेगी।
एक सप्ताह तक जारी रहेगा पानी
गर्मी के दिनों में ग्रामीणों को राहत देने के लिए हर साल जलाशय से पानी छोड़ा जाता है। इस साल भी जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश सूर्यवंशी और जल संसाधन विभाग के अधिकारियों की मौजूदगी में पानी छोड़ा गया। यह पानी नहरों के माध्यम से एक सप्ताह तक ग्रामों में पहुंचेगा, जिससे ग्रामीणों को बड़ी राहत मिलेगी।






Average Rating
More Stories
बिलासपुर में पुलिस अभिरक्षा से संदेही फरार… ट्रांसपोर्ट नगर से ACCU ने पकड़ा..? चकरभाठा थाने से भागने की चर्चा..नशीली कैप्सूल-टैबलेट मामले से जुड़ा बताया जा रहा मामला
Mungeli News : खैरासेतगंगा धाम समिति विवाद गहराया, शिक्षक शत्रुहन टोंडर के खिलाफ शिकायत.. 50 लाख के भवन निर्माण पर सवाल
Bilaspur : बेलतरा की बदहाल सड़कों पर अंकित गौरहा का सवाल—कैबिनेट ने डामर पर दी राहत, नगर निगम की सड़कों का समाधान कब?