The YUVA WORLD News

The YUVA WORLD News

CG News : 48 लाख की ठगी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़, बिलासपुर रेंज साइबर थाना की बड़ी कार्यवाही…

Views: 668
Spread the love
Read Time:2 Minute, 9 Second

48 लाख की ठगी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़, बिलासपुर रेंज साइबर थाना की बड़ी कार्यवाही

 

बिलासपुर: ऑनलाइन फाइनेंशियल फ्रॉड के मामले में बिलासपुर रेंज साइबर थाना ने अंतरराज्यीय ठग गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए तीन आरोपियों को महाराष्ट्र से गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पुलिस महानिरीक्षक डॉ. संजीव शुक्ला (भा.पु.से.) और पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह (भा.पु.से.) के निर्देशन में की गई।

पुलिस की टीम ने महाराष्ट्र के ठाणे जिले के भिवंडी स्थित थाना शांतिनगर से आरोपियों को धर दबोचा। फिलहाल पुलिस रिमांड पर लेकर इनसे पूछताछ की जा रही है, ताकि गिरोह के अन्य सदस्यों और ठगी गई रकम की जानकारी मिल सके।

इस महत्वपूर्ण कार्रवाई में अति. पुलिस अधीक्षक राजेन्द्र जायसवाल और अनुज कुमार, उप पुलिस अधीक्षक निमितेश सिंह के मार्गदर्शन में निरीक्षक विजय चौधरी के नेतृत्व में उपनिरीक्षक अजय वारे, सहायक उपनिरीक्षक सुरेश पाठक, प्रधान आरक्षक विक्कू सिंह, सैयद साजिद, आरक्षक दीपक कौशिक, विजेंद्र मरकाम एवं थाना शांतिनगर भिवंडी, महाराष्ट्र के पुलिसकर्मियों दीपक सानप (बैच नं. 4717) और भुषण पाटिल (बैच नं. 4098) का विशेष योगदान रहा।

 

बिलासपुर पुलिस की इस कार्रवाई से साइबर अपराधियों के खिलाफ एक कड़ा संदेश गया है, जिससे भविष्य में इस तरह के मामलों पर लगाम लगाई जा सकेगी।

मनमोहन पात्रे संपादक The YUVA WORLD News

2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत, दैनिक अखबार, सेटेलाइट न्यूज़ चैनल, राष्ट्रीय मासिक पत्रिका में कार्य करने का अनुभव B. Sc. Mathematics व पत्रकारिता में BJMC कि डिग्री। पूर्व बिलासपुर जिला सचिव : Chhattisgarh Journalist Union Journalist Manmohan Patre Chhattisgarh

You may have missed