कोरिया। छत्तीसगढ़ के राज्यपाल श्री रमेन डेका 26 एवं 27 मार्च 2025 को जिले के प्रवास पर रहेंगे। प्रवास के दौरान 27 मार्च को अपराह्न 3 बजे जिला प्रशासन एवं पुलिस अधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की जाएगी। इस बैठक में जिले में संचालित विकास कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की जाएगी।

राजभवन से जारी निर्देशानुसार, इस बैठक में जल-संचयन, पर्यावरण संरक्षण, जैविक कृषि को बढ़ावा, नशा मुक्ति, महिला सशक्तिकरण, जनजातीय क्षेत्रों में शिक्षा एवं चिकित्सा सुविधाओं का विकास जैसे 20 प्रमुख बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की जाएगी। इसके अतिरिक्त, वृद्धजनों एवं असहाय भिक्षुकों के पुनर्वास, ट्रैफिक नियमों के प्रति जागरूकता और इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी की गतिविधियों पर भी विशेष ध्यान दिया जाएगा।
माननीय राज्यपाल प्रशासनिक तैयारियों का अवलोकन करेंगे और जिले के विकास कार्यों को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए आवश्यक सुझाव देंगे। इस संबंध में कलेक्टर श्रीमती चन्दन त्रिपाठी ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिला एवं पुलिस अधिकारियों की बैठक आयोजित कर आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए।प्रशासनिक स्तर पर इस बैठक को जिले के समग्र विकास के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।






Average Rating
More Stories
Singapore News: अचानक बंद हुआ True Fitness जिम, अभिनेत्री Chen Xiuhuan बोलीं- ‘दिल टूट गया’
CG News: केशकाल में लगी देवी-देवताओं की अदालत, भंगाराम माई के दरबार में 35 को सजा!
छत्तीसगढ़ में गरीब परिवारों के लिए बड़ी राहत! PM Awas Yojana Urban की कट-ऑफ डेट बदली