बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में शनिवार सुबह बड़ा हादसा होते-होते बच गया। रतनपुर-पेंड्रा मार्ग पर पोड़ी मोड़ के पास शक्ति बहरा जा रही पुष्पराज बस (CG 28 C 0143) अनियंत्रित होकर पलट गई। बस में दर्जनों यात्री सवार थे, लेकिन गनीमत रही कि कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ।

हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोग और राहगीर तुरंत मदद के लिए पहुंचे और सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला। कुछ यात्रियों को मामूली चोटें आईं, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम भी मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू किया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सड़क पर गड्ढों की भरमार और तेज रफ्तार हादसे की वजह बनी। स्थानीय लोगों ने खराब सड़क को लेकर नाराजगी जताई और निर्माण कार्य में तेजी लाने की मांग की। पुलिस मामले की जांच कर रही है।





Average Rating
More Stories
Bilaspur : बेलतरा की बदहाल सड़कों पर अंकित गौरहा का सवाल—कैबिनेट ने डामर पर दी राहत, नगर निगम की सड़कों का समाधान कब?
बिलासपुर: रसूखदार कबाड़ कारोबारी मारपीट मामले में गिरफ्तार, दूसरा आरोपी फरार!
बिलासपुर: गनियारी में स्थगन आदेश के बावजूद निर्माण जारी रहने का आरोप, शासकीय भूमि के मामले में कलेक्टर से शिकायत..अब प्रशासन की कार्रवाई पर नजर