बिलासपुर, 22 मार्च 2025 – पुलिस ने नशे के अवैध कारोबार पर शिकंजा कसते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जो प्रतिबंधित नशीली सिरप बेचने की फिराक में थे। आरोपियों के कब्जे से देशी रिवॉल्वर, जिंदा कारतूस और 60 नग नशीली सिरप बरामद की गई।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान कमल साहू उर्फ छोटा (20 वर्ष) और विक्की पांडेय उर्फ भूपेंद्र (24 वर्ष) के रूप में हुई है। पुलिस ने कमल साहू के पास से 30 नग नशीली सिरप (कीमत 5,850 रुपये), एक देशी रिवॉल्वर और जिंदा कारतूस (कुल कीमत 65,850 रुपये) बरामद किया। वहीं, विक्की पांडेय के पास से 30 नग सिरप (कीमत 5,850 रुपये) और बिना नंबर की स्प्लेंडर मोटरसाइकिल (कीमत 35,850 रुपये) जब्त की गई।
सूचना के आधार पर 21 मार्च को थाना सिविल लाइन की टीम ने तालापारा घोड़ादाना स्कूल के पास घेराबंदी कर दोनों को दबोच लिया। तलाशी के दौरान सिरप से भरा थैला और एक आरोपी की जेब से रिवॉल्वर व कारतूस मिला। जांच में पता चला कि विक्की पांडेय पहले भी कई संगीन अपराधों में शामिल रहा है और उसके खिलाफ जिला बदर की कार्रवाई प्रस्तावित है।
दोनों आरोपियों पर धारा 21(सी) नारकोटिक्स एक्ट और 25 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश किया गया। पुलिस की इस कार्रवाई से नशे के कारोबारियों में हड़कंप मच गया है।







Average Rating
More Stories
Singapore News: अचानक बंद हुआ True Fitness जिम, अभिनेत्री Chen Xiuhuan बोलीं- ‘दिल टूट गया’
CG News: केशकाल में लगी देवी-देवताओं की अदालत, भंगाराम माई के दरबार में 35 को सजा!
छत्तीसगढ़ में गरीब परिवारों के लिए बड़ी राहत! PM Awas Yojana Urban की कट-ऑफ डेट बदली