(ईश्वर प्रसाद / खास रिपोर्ट)
श्री अग्रसेन महिला मंडल गौरेला का होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन नव निर्मित श्री अग्रोहा भवन में संपन्न हुआ। कुलदेवी महालक्ष्मी एवम् अग्रवाल कुलपिता महाराजा अग्रसेन जी के तेलचित्र में पूजन व हर्बल गुलाल चढ़ाकर कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ।
अग्रसेन महिला मण्डल की अध्यक्ष आभा अग्रवाल ने होली पर्व के महत्व बताते हुये सभी को रंगपर्व की बधाई दी। सभी सदस्यों ने होली के विभिन्न गीतों में नृत्य किया एवम् एक दूसरे को गुलाल लगाकर होली की बधाई दी। इस अवसर पर म्युज़िकल हॉउजी के साथ अनेक गेम खेले गये। विजयी सदस्यों को पुरस्कार बांटे गये। मिठाइयों एवम् ठण्डाई के साथ सभी सदस्यों ने कार्यक्रम का आनन्द लिया और कार्यक्रम को रोचक एवम् यादगार बनाया। इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से श्री अग्रसेन महिला मण्डल की अध्यक्ष आभा अग्रवाल, उपाध्यक्ष तनु अग्रवाल, सचिव मीतू अग्रवाल, कोषाध्यक्ष शालिनी अग्रवाल, सह सचिव अनमोल अग्रवाल , ममता अग्रवाल, गीतू अग्रवाल, राजकुमारी अग्रवाल, नीरजा अग्रवाल,मोनिका अग्रवाल, ज्योति अग्रवाल, सारिका अग्रवाल,सिंम्पल अग्रवाल, रूपा अग्रवाल,अर्चना अग्रवाल,ज्योति सतीश अग्रवाल,अनिता अग्रवाल सहित अनेक सदस्यों ने सक्रिय रूप से भाग लिया।






Average Rating
More Stories
छठ महापर्व को लेकर गढेलपारा में उत्साह, गेज नदी घाट पर तैयारियां जोरों पर जय छठी मैया सेवा समिति की अध्यक्ष अन्नपूर्णा प्रभाकर सिंह ने कहा – आस्था के इस महापर्व में स्वच्छता, सेवा और सामाजिक एकता
कोटया में दो सड़कों के निर्माण का भूमिपूजन, 6.41 करोड़ रुपये होंगे खर्च, धनपुर-कोटया और बोडेमुड़ा-रतनपुर मार्ग से ग्रामीणों को मिलेगी बड़ी राहत, स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने अधिकारियों को गुणवत्ता और समय-सीमा का पालन करने के दिए निर्देश
मनेंद्रगढ़ में 8.68 करोड़ की लागत से बनेगा नर्सिंग कॉलेज, स्वास्थ्य मंत्री ने किया शिलान्यास, मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत एमसीबी के श्रद्धालु अमृतसर के श्री हरमंदिर साहिब और वैष्णो माता मंदिर के लिए हुए रवाना, हरी झंडी दिखाकर तीर्थयात्रा का किया शुभारंभ