पत्थलगांव। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस की प्रभारी और अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की राष्ट्रीय सचिव सुश्री जरिता लैत फलाग ने जशपुर जिले में विधानसभा स्तरीय बैठक की। बैठक की शुरुआत पत्थलगांव विधानसभा से हुई, जहां सुश्री जरिता ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए अनुशासन और समयपालन की अनदेखी पर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं को अनुशासन का पालन करना सीखना होगा और पार्टी की हार-जीत से पहले खुद की समीक्षा पर ध्यान देना होगा।
सुश्री जरिता ने नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों में हारने वाले कांग्रेस कार्यकर्ताओं की तारीफ करते हुए कहा कि जो पार्टी के पक्ष में मजबूती से डटे रहे, उन्होंने सराहनीय कार्य किया है। उन्होंने कहा, “दूसरों पर उंगली उठाने से पहले यह देखना चाहिए कि तीन उंगलियां हमारी ओर होती हैं।”






Average Rating
More Stories
बिलासपुर में पुलिस अभिरक्षा से संदेही फरार… ट्रांसपोर्ट नगर से ACCU ने पकड़ा..? चकरभाठा थाने से भागने की चर्चा..नशीली कैप्सूल-टैबलेट मामले से जुड़ा बताया जा रहा मामला
Mungeli News : खैरासेतगंगा धाम समिति विवाद गहराया, शिक्षक शत्रुहन टोंडर के खिलाफ शिकायत.. 50 लाख के भवन निर्माण पर सवाल
बिलासपुर: रसूखदार कबाड़ कारोबारी मारपीट मामले में गिरफ्तार, दूसरा आरोपी फरार!