Views: 343
Read Time:1 Minute, 18 Second
रायपुर: पुलिस ने ऑनलाइन सट्टा संचालित करने वाले युवक नवीन सोनवानी (23 वर्ष) को गिरफ्तार किया है। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि शिवानंद नगर झंडा चौक, खमतराई में एक व्यक्ति मोबाइल के जरिए क्रिकेट सट्टा चला रहा है।
मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने आरोपी को पकड़कर जब मोबाइल चेक किया तो उसमें गुजरात और पंजाब लीग के खिलाड़ियों की बैटिंग और बॉलिंग पर दांव लगाने की पुष्टि हुई।
पुलिस ने आरोपी के पास से ₹25,000 नगद और एक ओप्पो मोबाइल जब्त किया। थाना खमतराई में अपराध क्रमांक 304/2025 के तहत छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 6 के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई की गई।
पुलिस महानिरीक्षक अमरेश मिश्रा व एसएसपी डॉ. लाल उमेद सिंह के निर्देश पर रायपुर पुलिस जुआ और सट्टेबाजी पर सख्त कार्रवाई कर रही है।






Average Rating
More Stories
Singapore News: अचानक बंद हुआ True Fitness जिम, अभिनेत्री Chen Xiuhuan बोलीं- ‘दिल टूट गया’
CG News: केशकाल में लगी देवी-देवताओं की अदालत, भंगाराम माई के दरबार में 35 को सजा!
छत्तीसगढ़ में गरीब परिवारों के लिए बड़ी राहत! PM Awas Yojana Urban की कट-ऑफ डेट बदली