The YUVA WORLD News

The YUVA WORLD News

छत्तीसगढ़ जिला न्यायाधीश भर्ती परीक्षा 2023 के लिखित परिणाम घोषित

Views: 476
Spread the love
Read Time:1 Minute, 2 Second

बिलासपुर, 26 मार्च 2025: छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय ने जिला न्यायाधीश (प्रवेश स्तर) सीधी भर्ती परीक्षा 2023 के लिखित परीक्षा परिणाम घोषित कर दिए हैं। यह परीक्षा 10 नवंबर 2024 को आयोजित की गई थी। परीक्षार्थी अपने परिणाम छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय, बिलासपुर की आधिकारिक वेबसाइट highcourt.cg.gov.in पर देख सकते हैं।

यह भर्ती प्रक्रिया छत्तीसगढ़ उच्चतर न्यायिक सेवा (भर्ती एवं सेवा शर्ते) नियम, 2006 के तहत की जा रही है। लिखित परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को आगे की चयन प्रक्रिया के लिए जल्द ही सूचना दी जाएगी। उच्च न्यायालय ने अभ्यर्थियों को आधिकारिक वेबसाइट पर नियमित अपडेट चेक करने की सलाह दी है।

मनमोहन पात्रे संपादक The YUVA WORLD News

2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत, दैनिक अखबार, सेटेलाइट न्यूज़ चैनल, राष्ट्रीय मासिक पत्रिका में कार्य करने का अनुभव B. Sc. Mathematics व पत्रकारिता में BJMC कि डिग्री। पूर्व बिलासपुर जिला सचिव : Chhattisgarh Journalist Union Journalist Manmohan Patre Chhattisgarh

You may have missed