The YUVA WORLD News

The YUVA WORLD News

Chhattisgarh : युवक ने पेड़ से लटककर की आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी

Views: 773
Spread the love
Read Time:1 Minute, 17 Second

घरघोड़ा, रायगढ़: घरघोड़ा थाना क्षेत्र के टेरम गांव में एक युवक के फांसी लगाकर आत्महत्या करने की घटना सामने आई है। मृतक की पहचान प्रमोद राठिया (22 वर्ष), पिता ठाकुर राम निवासी टेरम के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि युवक ने शेर आमा के पास तेंदू पेड़ पर गमछे से फांसी लगाकर जान दे दी।

 

घटना की सूचना पर घरघोड़ा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा तैयार कर मर्ग कायम किया। हालांकि, आत्महत्या के कारणों का अभी खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस ने कहा है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत की असली वजह सामने आएगी।

सूत्रों के अनुसार, मृतक प्रमोद राठिया की एक सप्ताह पहले ही शादी हुई थी, जिससे यह घटना और भी चौंकाने वाली बन गई है। पुलिस परिजनों और ग्रामीणों से पूछताछ कर रही है ताकि आत्महत्या के पीछे की वजहों का पता चल सके।

मनमोहन पात्रे संपादक The YUVA WORLD News

2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत, दैनिक अखबार, सेटेलाइट न्यूज़ चैनल, राष्ट्रीय मासिक पत्रिका में कार्य करने का अनुभव B. Sc. Mathematics व पत्रकारिता में BJMC कि डिग्री। पूर्व बिलासपुर जिला सचिव : Chhattisgarh Journalist Union Journalist Manmohan Patre Chhattisgarh

You may have missed