Raipur Chhattisgarh : धरसींवा थाना क्षेत्र के ग्राम मोहदी में एक युवती की हत्या के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह अंधेकत्ल की वारदात 20-21 मार्च की दरम्यानी रात को अंजाम दी गई थी। पुलिस जांच में सामने आया कि हत्या का मास्टरमाइंड मृतिका का पूर्व प्रेमी है, जो एक अपचारी बालक है।
पुलिस के अनुसार, मृतिका सरिता यादव (24 वर्ष) का प्रेम संबंध मुख्य आरोपी से था, लेकिन किसी अन्य व्यक्ति से बातचीत को लेकर दोनों में विवाद हुआ। आरोपी ने अपने दो साथियों समीर निषाद (19) और कोमल धीवर (19) के साथ मिलकर योजना बनाकर युवती को मिलने बुलाया। इसके बाद उसे सुनसान खेत में ले जाकर धारदार चम्मच से वार कर गला घोंटकर हत्या कर दी।
पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त हथियार, मोटरसाइकिल और मृतिका का मोबाइल फोन जब्त कर लिया है। मुख्य आरोपी पहले भी दुष्कर्म के मामले में बाल संप्रेक्षण गृह में रह चुका
है।







Average Rating
More Stories
Singapore News: अचानक बंद हुआ True Fitness जिम, अभिनेत्री Chen Xiuhuan बोलीं- ‘दिल टूट गया’
CG News: केशकाल में लगी देवी-देवताओं की अदालत, भंगाराम माई के दरबार में 35 को सजा!
छत्तीसगढ़ में गरीब परिवारों के लिए बड़ी राहत! PM Awas Yojana Urban की कट-ऑफ डेट बदली