The YUVA WORLD News

The YUVA WORLD News

कोरबा: कटघोरा में तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवारों को मारी टक्कर, एक की मौत, दूसरा गंभीर घायल

Views: 1317
Spread the love
Read Time:2 Minute, 36 Second

कटघोरा, कोरबा। कोरबा जिले में सड़क हादसे लगातार बढ़ते जा रहे हैं। कटघोरा थाना क्षेत्र के ढेलवाडीह के पास एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना सामने आई है, जिसमें तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार दो युवकों को जोरदार टक्कर मार दी। इस भीषण हादसे में बाइक के पीछे बैठे युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक का अस्पताल में इलाज जारी है।

 

कैसे हुआ हादसा?

मिली जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान थिरमन दास (पिता पुराण दास), निवासी गोपालपुर चोरभट्टी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए जा रहा था। ढेलवाडीह के पास पहुंचते ही एक तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद घटनास्थल पर स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जुट गई और उन्होंने पुलिस को सूचना दी।

 

पुलिस ने संभाला मोर्चा, ट्रक चालक की तलाश जारी

 

सूचना मिलते ही कटघोरा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी। घायल युवक को तुरंत अस्पताल भेजा गया, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचित कर दिया है और मामले की जांच में जुट गई है।

 

फिलहाल, ट्रक चालक फरार बताया जा रहा है। पुलिस ट्रक और उसके चालक की तलाश कर रही है। इस घटना से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।

कोरबा में लगातार बढ़ रहे सड़क हादसे

कोरबा जिले में आए दिन सड़क दुर्घटनाओं की घटनाएं सामने आ रही हैं। तेज रफ्तार, लापरवाही और सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी के कारण हादसों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। प्रशासन को इस दिशा में सख्त कदम उठाने की जरूरत है ताकि इन दुर्घटनाओं पर रोक लगाई जा सके।

मनमोहन पात्रे संपादक The YUVA WORLD News

2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत, दैनिक अखबार, सेटेलाइट न्यूज़ चैनल, राष्ट्रीय मासिक पत्रिका में कार्य करने का अनुभव B. Sc. Mathematics व पत्रकारिता में BJMC कि डिग्री। पूर्व बिलासपुर जिला सचिव : Chhattisgarh Journalist Union Journalist Manmohan Patre Chhattisgarh

You may have missed