एमसीबी। दिनांक 30.03.2025 को कलेक्टर महोदय के निर्देश पर जिला खनिज उड़नदस्ता दल द्वारा जिला मनेंद्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर के केल्हारी तहसील अंतर्गत ग्राम बिछियाटोला में बोल्डर के अवैध उत्खनन क्षेत्र का जांच किया गया जांच मे बरने नदी के किनारे अज्ञात व्यक्ति द्वारा अवैध उत्खनन किए गए 12 घन मीटर बोल्डर को जप्त कर सरपंच ग्राम पंचायत बिछियाटोला को सुपुर्द में दिया गया है । बिछियाटोला अंतर्गत केवाई नदी से अज्ञात व्यक्ति द्वारा उत्खनन कर रखे गए 23 बोरी को जप्त कर थाना केल्हारी को सुरक्षार्थ रखने हेतु सुपुर्द में दिया गया है । बिछियाटोला अंतर्गत बरने नदी में छत्तीसगढ़ को मध्यप्रदेश को जोड़ने वाले नवनिर्मित पुल के पास ठेकेदार द्वारा बिना वैध अनुमति मुरूम/ मिट्टी के अवैध उत्खनन कर रहे 1 जे.सी.बी मशीन और 1 टिपर 1 ट्रैक्टर को जप्त किया जाकर सूरक्षार्थ थाना केल्हारी को सुपुर्द में दिया गया है ।दिनांक 29.03.2025 को नागपुर में खनिज रेत के परिवहन करते 1 ट्रैक्टर दिनांक 24.03.2025 को खनिज साधारण पत्थर गिट्टी के अवैध परिवहन करते पाए जाने पर 2 हाईवा 2 ट्रैक्टर पर कार्यवाही की गई है । सभी वाहनों के विरूद्ध छत्तीसगढ़ गौंण खनिज नियम 2015 , खान और खनिज ( विकास और विनियमन )अधिनियम 1957 के तहत कार्यवाही की गई है, सक्षम अधिकारियों ने बताया कि इस तरह की कार्यवाही आगे भी निरंतर जारी रहेगी।
कलेक्टर के निर्देश पर खनिज विभाग ने जिले के कई जगहों पर मारा छापा

Views: 4462
Read Time:2 Minute, 10 Second





Average Rating
More Stories
Bilaspur : बेलतरा की बदहाल सड़कों पर अंकित गौरहा का सवाल—कैबिनेट ने डामर पर दी राहत, नगर निगम की सड़कों का समाधान कब?
बिलासपुर: रसूखदार कबाड़ कारोबारी मारपीट मामले में गिरफ्तार, दूसरा आरोपी फरार!
बिलासपुर: गनियारी में स्थगन आदेश के बावजूद निर्माण जारी रहने का आरोप, शासकीय भूमि के मामले में कलेक्टर से शिकायत..अब प्रशासन की कार्रवाई पर नजर