एमसीबी। सिर्फ तीन, चार, पांच एवं छः वर्ष के नन्हे नौनिहाल के ऐसे करतब, या कला की ऐसी विधाओं का प्रदर्शन, कि सामने वाला यह फर्क ही ना कर सके कि ये छोटे- छोटे नन्हे बच्चे हैं या मजे हुए परिपक्व कलाकार। मौका था मनेंद्रगढ़ स्थित दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल के प्रांगण में किंडरगार्टन से दीक्षित होकर वर्ग प्रथम में जाने वाले नन्हे नौनिहालों हेतु दीक्षांत समारोह यानी ‘कॉन्वोकेशन डे’ के आयोजन का जहां मुख्य अतिथि जिला शिक्षा पदाधिकारी श्री अजय मिश्रा, एवं विशिष्ट अतिथि एडिशनल जज श्री आनंद दीक्षित की उपस्थिति में विद्यालय के प्ले ग्रुप, नर्सरी, के जी प्रथम, के जी द्वितीय, के नन्हे छात्र छात्राओं ने ऐसा शमां बाँधा कि दर्शक दीर्घा में उपस्थित अभिभावकगण या अन्य अतिथि, हर कोई पूरी शाम अपलक गुजारने को मजबूर हो गया। उदाहरणस्वरूप पंजाबी किरदार के रूप में कर्मन सिंह चावला ने मुख्य अतिथि तक को भांगड़ा करने पर मजबूर किया तथा नन्हे छात्र मो० अल्तमश ने भारतीय सीने कलाकार शाहरुख खान के किरदार से उपस्थित दर्शकों का मन मोह लिया।
दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में कॉन्वोकेशन डे के उपलक्ष्य में कार्यक्रम का आयोजन, नन्हे नौनिहालों ने दी मनमोहक प्रस्तुति, बच्चों ने दिखाया एक से एक करतब, शहर भर में दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल का गूंजा नाम

Views: 1244
Read Time:1 Minute, 40 Second





Average Rating
More Stories
CG News: केशकाल में लगी देवी-देवताओं की अदालत, भंगाराम माई के दरबार में 35 को सजा!
छत्तीसगढ़ में गरीब परिवारों के लिए बड़ी राहत! PM Awas Yojana Urban की कट-ऑफ डेट बदली
बिलासपुर (Bilaspur): शराब पीने के लिए पैसे मांगे, नहीं देने पर मारपीट और चाकूनुमा हथियार से हमला; आरोपी गिरफ्तार