बैकुण्ठपुर। ‘‘न्यू लाईफ‘‘ इंस्टीट्यूट आॅफ नर्सिंग, बैकुण्ठपुर, जिला-कोरिया द्वारा बीएससी नर्सिंग में प्रवेश परीक्षा हेतु छ0ग0 व्यावसायिक परीक्षा मण्डल के संदर्भ में अवगत कराया गया की आनलाइन आवेदन पत्र भरने की प्रारंभिक तिथि 02/04/2025 एवं आनलाइन आवेदन पत्र भरने की अंतिम तिथि 25/04/2025 शुक्रवार तक है, त्रुटि सुधार दिनांक 26/04/2025 से 28/04/2025 सायं 5 बजे तक किया जा सकता है।

बीएससी नर्सिंग हेतु प्रवेश परीक्षा की संभावित तिथि 29/05/2025 गुरूवार एवं समय पूर्वान्ह 10ः00 से 12ः15 बजे तक आयोजित कि जाएगी। बीएससी नर्सिंग प्रवेश परीक्षा हेतु राज्य के 33 जिला मुख्यालयों में आयोजित की जाएगी। उक्ताशय कि विस्तृत जानकारी हेतु नर्सिंग पाठ्यक्रम में प्रवेश हेतु इच्छुक विद्यार्थी ‘‘न्यू लाईफ‘‘ इंस्टीट्यूट आफ नर्सिंग, बैंक आफ इंडिया के बगल में मेन रोड बैकुंठपुर, जिला कोरिया, छ0ग0 स्थित संस्था के कार्यालय में सीधे संपर्क कर सकते हैं।






Average Rating
More Stories
Bilaspur : बेलतरा की बदहाल सड़कों पर अंकित गौरहा का सवाल—कैबिनेट ने डामर पर दी राहत, नगर निगम की सड़कों का समाधान कब?
बिलासपुर: रसूखदार कबाड़ कारोबारी मारपीट मामले में गिरफ्तार, दूसरा आरोपी फरार!
बिलासपुर: गनियारी में स्थगन आदेश के बावजूद निर्माण जारी रहने का आरोप, शासकीय भूमि के मामले में कलेक्टर से शिकायत..अब प्रशासन की कार्रवाई पर नजर