एमसीबी। भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के मौके पर स्थानीय विधायक व प्रदेश कैबिनेट मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल अपने विधानसभा में विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों का दौरा किया इससे पहले खड़गवां के जनपद पंचायत सामुदायिक भवन में आयोजित खड़गवां मंडल कार्यसमिति की बैठक में शामिल हुए और राजनीतिक दल भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस की तैयारियों को लेकर विस्तृत चर्चा की। सभी ने संगठन की मजबूती और सेवाभाव से आगे बढ़ने का संकल्प लिया।
विदित हो कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की स्थापना 6 अप्रैल 1980 को हुई थी। यह भारत की दो प्रमुख राजनीतिक पार्टियों में से एक है और वर्तमान में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश की सत्तारूढ़ पार्टी है। भाजपा की जड़ें भारतीय जनसंघ में हैं, जिसकी स्थापना 1951 में श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने की थी। पार्टी की विचारधारा में रूढ़िवाद, हिन्दुत्व, राष्ट्रवाद और आर्थिक उदारीकरण शामिल हैं।
भाजपा के मुख्य बिंदु:
– स्थापना: 6 अप्रैल 1980
– मुख्यालय: नई दिल्ली
– विचारधारा: रूढ़िवाद, हिन्दुत्व, राष्ट्रवाद और आर्थिक उदारीकरण
– नेता: नरेंद्र मोदी
– सदस्यता: 17 करोड़ से अधिक सदस्य
भाजपा का इतिहास:
– भारतीय जनसंघ: 1951 में श्यामा प्रसाद मुखर्जी द्वारा स्थापित
– जनता पार्टी: 1977 में जनसंघ और अन्य पार्टियों के साथ विलय
– भाजपा: 1980 में जनता पार्टी के विघटन के बाद स्थापित
आज, भाजपा भारत की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है, जिसके 1435 से अधिक विधायक हैं और 17 करोड़ से अधिक सदस्य हैं और इसी संगठन को और मजबूती देने भाजपा के एक एक कार्यकर्ता दृढ़ संकल्पित है। इसके साथ ही स्थानीय विधायक ने ग्रामीणों क्षेत्रों के दौरे में ग्रामीणों से मुलाकात की और क्षेत्र के विकास सहित समस्याओं को जाना तथा मौके पर ही निराकरण के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया।






Average Rating
More Stories
Bilaspur : बेलतरा की बदहाल सड़कों पर अंकित गौरहा का सवाल—कैबिनेट ने डामर पर दी राहत, नगर निगम की सड़कों का समाधान कब?
बिलासपुर: रसूखदार कबाड़ कारोबारी मारपीट मामले में गिरफ्तार, दूसरा आरोपी फरार!
बिलासपुर: गनियारी में स्थगन आदेश के बावजूद निर्माण जारी रहने का आरोप, शासकीय भूमि के मामले में कलेक्टर से शिकायत..अब प्रशासन की कार्रवाई पर नजर