The YUVA WORLD News

The YUVA WORLD News

6 अप्रैल को स्थापना दिवस तो 14 अप्रैल को भाजपा धूमधाम से मनाएगी आंबेडकर जयंती, भाजपा कोरिया की स्थापना दिवस कार्यक्रम हेतु बैठक रही आयोजित

Views: 661
Spread the love
Read Time:6 Minute, 42 Second

कोरिया/बैकुंठपुर। भारतीय जनता पार्टी ने अपने स्थापना दिवस और भारतरत्न डॉ. बाबासाहब भीमराव अम्बेडकर जयंती के निमित्त आगामी 6 अप्रैल से 14 अप्रैल तक विभिन्न कार्यक्रमों की श्रृंखला का आयोजन करने जा रही है। जिस संबंध में भारतीय जनता पार्टी जिला कोरिया द्वारा भाजपा कार्यालय बैकुंठपुर मे आयोजित बैठक में संदर्भित चर्चा की गई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य अखिलेश सोनी उपस्थित रहे ।जिन्होंने बैठक को संबोधित किया और स्थापना दिवस की सभी गतिविधियों पर कार्यकर्ताओं से रु ब रु हुए । भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस कार्यक्रम हेतु आयोजित बैठक में उपस्थित भाजपा कोरिया के निवर्तमान जिला अध्यक्ष कृष्ण बिहारी जायसवाल ने कार्यकर्ताओं को अवगत कराते हुए बताया की 6 और 7 अप्रैल को प्रत्येक बूथों, कार्यालयों, अपने-अपने घरों और कार्यकर्ताओं स्वयं अपने घरों पर भाजपा का झण्डा लगाएंगे । इसी तरह दिनांक 8-9 अप्रैल को सभी मंडल/विधानसभा स्तर पर सक्रिय सदस्यों का सम्मलेन रखा जाएगा और फिर 10-11-अप्रैल को ग्राम, मोहल्ला व बूथों पर घर-घर संपर्क अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान केंद्र और प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और उपलब्धियों पर प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी और उन पर विस्तार से चर्चा भी की जाएगी। संबोधन की कड़ी में निवर्तमान जिला अध्यक्ष कृष्ण बिहारी जायसवाल ने कार्यकर्ताओं संबोधित करते हुए कहा की डॉ. बाबासाहब की जयंती से एक दिन पूर्व दिनांक 13 अप्रैल को डॉ. भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा पर स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। दिनांक-14 अप्रैल को जिला और मंडल मुख्यालय पर बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनके जीवन-वृत्त पर प्रकाश डाला जाएगा और संगोष्ठी का कार्यक्रम रखा जाएगा। जिला बैठक में मंडल बैठक पूर्ण करने की योजना बनाई गई। भाजपा स्थापना दिवस और भारत रत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती कार्यक्रम को व्यापक स्तर पर मनाने की तैयारियों को लेकर कोरिया भाजपा जिला अध्यक्ष देवेंद्र तिवारी ने बैठक में उपस्थित कार्यकर्ताओ को संबोधित करते हुए कहा की देश के यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व वाली एन.डी.ए. सरकार का तीसरा कार्यकाल राष्ट्र की राजनीति और विकास पथ में परिवर्तन के नए युग की शुरुवात कर रहा है। एक राष्ट्र एक चुनाव विधेयक, वक्फ संसोधन विधेयक, एक राष्ट्र एक सब्सक्रिप्शन, आयकर छूट सीमा को बढ़ाकर 12 लाख रुपये करने से कर दाताओं को राहत जैसे महत्वपूर्ण फैसले लिए गए हैं। संबोधन में कहा की भाजपा के सेवा सप्ताह की तैयारियों को लेकर मंडलों में तैयारी की जा चुकी । जिसके मद्देनजर 6 अप्रैल भाजपा स्थापना दिवस पर हर कार्यकर्ता अपने घरों से लेकर अन्य स्थानों पर पार्टी का झंडा लगाएं। पार्टी का स्थापना दिवस कार्यक्रम 12 अप्रैल तक चलेगा। जबकि 13 से 25 अप्रैल तक बाबा साहेब की जयंती पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे । उन्होंने कहा की स्थापना दिवस और सेवा सप्ताह पर पार्टी के द्वारा दिए गए कार्यक्रमों को हर कार्यकर्ता सफलतापूर्वक संपन्न कराएं। उन्होंने कहा कि भाजपा आज विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बन चुकी है। लेकिन इसकी शुरूआत करने वाले लोगों को भी याद किया जाना चाहिये।

जिला अध्यक्ष देवेंद्र तिवारी ने कहा की अन्य गतिविधियों के तारतम्य में 25 अप्रैल तक गांव-गांव और बूथ स्तर पर बाबा साहेब के जीवन परिचय और केंद्र व राज्य सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं और उपलब्धियों को लेकर जनजागरुकता कार्यक्रम मनाया जाएगा। बैठक में निवर्तमान जिलाध्यक्ष कृष्ण बिहारी जायसवाल, पूर्व जिला अध्यक्ष जवाहरलाल गुप्ता , जिला उपाध्यक्ष शैलेष शिवहरे , राजेश सिंह , जिला महामंत्री पंकज गुप्ता , कोषाध्यक्ष अशोक जायसवाल, जिला पंचायत उपाध्यक्ष वंदना राजवाड़े , जिला पंचायत सदस्य शिवकुमारी , सोनहत जनपद पंचायत अध्यक्ष आशा सोनपाकर , चरचा नगर पालिका अध्यक्ष अरुण जायसवाल , पटना नगर पंचायत अध्यक्ष गायत्री सिंह , पटना नगर पंचायत उपाध्यक्ष गौरव अग्रवाल , भानूपाल , कपिल जायसवाल , धिरेन्द्र साहू , मण्डल अध्यक्ष संजय चिकनजुरी , दिपा विश्वकर्मा , कुबेर साहू , रामलखन यादव , राजाराम राजवाड़े , किशोर सिरदार , मनेजर राजवाड़े , ईश्वर राजवाड़े , नरेश्वर रजक , जनपद सदस्य धर्मवती राजवाड़े , रेखा वर्मा सहित भाजपा कार्यकर्ता शामिल रहे।

देबाशीष गांगुली ( ब्यूरो प्रमुख सरगुजा संभाग )

The YWN News पोर्टल Digital भारत का सबसे विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है। सबसे सटिक और सबसे तेज समाचार का अपडेट्स पाने के लिए जुड़िए हमारे साथ.. 6262580560

You may have missed