Views: 1296 रायपुर: साल 2022-23 के बाद एक बार फिर से रायपुर में कोरोना संक्रमण लौट आया है। मिली जानकारी अनुसार शहर के एक 41 वर्षीय अनाज कारोबारी की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। मरीज की स्थिति फिलहाल सामान्य बताई जा रही है और उसे इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
Read Time:2 Minute, 17 Second
रायपुर में फिर लौटा कोरोना, 41 वर्षीय कारोबारी संक्रमित…
स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने जानकारी दी है कि संक्रमित व्यक्ति की कोई ट्रैवल हिस्ट्री नहीं है, फिर भी संक्रमण के स्रोत का पता लगाने की कोशिश की जा रही है। राजधानी में मरीज मिलने के कारण अधिकारियों में सतर्कता बढ़ गई है। साथ ही राज्य सरकार से आगे की यात्रा और जांच प्रोटोकॉल के पालन हेतु दिशा-निर्देशों का इंतजार किया जा रहा है।
पूरे मामले को लेकर राज्य के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा है कि सरकार किसी भी प्रकार के संक्रमण से निपटने के लिए पूरी तरह से तैयार है। ऑक्सीजन सिलेंडर, आइसोलेशन बेड और अन्य चिकित्सा संसाधन पूरी तरह तैयार हैं।
स्वास्थ्य विभाग की अपील:
- भीड़-भाड़ वाले स्थानों में मास्क का उपयोग करें।
- संक्रमण के लक्षण दिखने पर तुरंत जांच करवाएं।
- सामाजिक दूरी का पालन करें और हाथों की सफाई बनाए रखें।
#StaySafe #CoronaUpdate






Average Rating
More Stories
Singapore News: अचानक बंद हुआ True Fitness जिम, अभिनेत्री Chen Xiuhuan बोलीं- ‘दिल टूट गया’
CG News: केशकाल में लगी देवी-देवताओं की अदालत, भंगाराम माई के दरबार में 35 को सजा!
छत्तीसगढ़ में गरीब परिवारों के लिए बड़ी राहत! PM Awas Yojana Urban की कट-ऑफ डेट बदली