एमसीबी। गर्मियों की तेज़ धूप और पानी की बढ़ती मांग के बीच लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग ने ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छ पेयजल की आपूर्ति बनाए रखने के लिए मरम्मत योग्य हैंडपंपों के संधारण और सुधार का कार्य तेज़ कर दिया है। जिले के विभिन्न गांवों में खराब और बंद पड़े हैंडपंपों की मरम्मत कर ग्रामीणों को राहत पहुंचाई जा रही है।

इसी क्रम में जिले के विकासखंड-मनेंद्रगढ़ के ग्राम-चनंवारीडांड में विभाग के कर्मचारियों द्वारा एक हैंडपंप की मरम्मत कर उसे पुनः चालू किया गया। मरम्मत कार्य के पूरा होते ही ग्रामवासियों को तत्काल जल सुविधा मिलने लगी। इस प्रयास से ग्रामीणों को गर्मी के मौसम में स्वच्छ पेयजल उपलब्ध हो रहा है। विभाग की यह पहल ग्रामीण क्षेत्रों में जल संकट से निपटने की दिशा में एक अहम कदम है। ग्रामीणों ने इस कार्य के लिए विभाग का आभार जताया है और इसे समय पर उठाया गया सराहनीय कदम बताया है।






Average Rating
More Stories
Bilaspur : बेलतरा की बदहाल सड़कों पर अंकित गौरहा का सवाल—कैबिनेट ने डामर पर दी राहत, नगर निगम की सड़कों का समाधान कब?
बिलासपुर: रसूखदार कबाड़ कारोबारी मारपीट मामले में गिरफ्तार, दूसरा आरोपी फरार!
बिलासपुर: गनियारी में स्थगन आदेश के बावजूद निर्माण जारी रहने का आरोप, शासकीय भूमि के मामले में कलेक्टर से शिकायत..अब प्रशासन की कार्रवाई पर नजर