रेलवे के जूनियर इंजीनियर की पिकनिक के दौरान डैम में डूबने से मौत, SDRF ने दूसरे दिन बरामद किया शव
स्थान: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ | तारीख: 26 मई 2025
सत्येंद्र सिंह बिलासपुर रेलवे विभाग के कंस्ट्रक्शन सेक्शन में जूनियर इंजीनियर (JE) के पद पर कार्यरत था। रविवार को वह अपने पांच दोस्तों (तीन लड़के, दो लड़कियां) के साथ पिकनिक मनाने कोटा के कोरी डैम पहुंचा था। सभी ने दोपहर में डैम में नहाया और फिर बाहर आ गए। लेकिन शाम को सत्येंद्र दोबारा कुछ दोस्तों के साथ नहाने गया, जहां वह गहराई में समा गया।
साथ मौजूद दोस्तों ने बताया कि सत्येंद्र को डूबता देख उन्होंने शोर मचाया। एक दोस्त को तैरना आता था, जिसने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन गहराई ज्यादा होने की वजह से वह असफल रहा। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई और देर शाम से रात 10 बजे तक SDRF और पुलिस की टीम उसकी तलाश में जुटी रही, लेकिन सफलता नहीं मिली।
सोमवार सुबह करीब 7 बजे जब पुलिस और SDRF की टीम फिर से मौके पर पहुंची, तो सत्येंद्र का शव डैम में तैरता हुआ मिला। शव मिलने के बाद कोटा पुलिस ने पंचनामा की कार्रवाई की और पोस्टमार्टम के लिए शव को भेजा गया है।
यह हादसा सभी के लिए गहरा सदमा है और इस घटना ने दोस्तों के साथ-साथ रेलवे विभाग को भी स्तब्ध कर दिया है।








Average Rating
More Stories
Singapore News: अचानक बंद हुआ True Fitness जिम, अभिनेत्री Chen Xiuhuan बोलीं- ‘दिल टूट गया’
CG News: केशकाल में लगी देवी-देवताओं की अदालत, भंगाराम माई के दरबार में 35 को सजा!
छत्तीसगढ़ में गरीब परिवारों के लिए बड़ी राहत! PM Awas Yojana Urban की कट-ऑफ डेट बदली