CG BREAKING: अस्पताल के पीछे मिला भ्रूण, जांच में जुटी पुलिस
कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले के दुर्गुकोंदल क्षेत्र में शासकीय अस्पताल के पीछे एक 6 से 7 महीने का भ्रूण मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। अस्पताल में कार्यरत एक नर्स की नजर भवन के पीछे पड़े भ्रूण पर पड़ी। उन्होंने तत्काल ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर को इस बारे में सूचित किया।
मेडिकल ऑफिसर द्वारा दुर्गुकोंदल थाना पुलिस को सूचना दी गई, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और भ्रूण को कब्जे में लिया। थाना प्रभारी ने बताया कि भ्रूण पर कीड़े लगे थे, जिससे यह अंदेशा लगाया जा रहा है कि वह कई घंटों से वहां पड़ा था।

पुलिस ने भ्रूण को पोस्टमार्टम व फॉरेंसिक जांच हेतु मेडिकल कॉलेज कांकेर भेज दिया है। शुरुआती जांच में अनुमान जताया गया है कि किसी महिला ने सामाजिक दबाव या बदनामी के डर से गुप्त गर्भपात कराया होगा और भ्रूण को फेंक दिया गया।
पुलिस टीम आसपास के क्षेत्रों में महिलाओं की चिकित्सकीय जांच और पूछताछ कर रही है, ताकि भ्रूण की मां की पहचान की जा सके। भ्रूण की जांच के पश्चात उसका अंतिम संस्कार दुर्गुकोंदल में कर दिया गया।
यह मामला न केवल कानून व्यवस्था से जुड़ा है, बल्कि यह समाज में गर्भपात को लेकर व्याप्त सोच और जागरूकता पर भी गंभीर सवाल खड़ा करता है। पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।





Average Rating
More Stories
Singapore News: अचानक बंद हुआ True Fitness जिम, अभिनेत्री Chen Xiuhuan बोलीं- ‘दिल टूट गया’
CG News: केशकाल में लगी देवी-देवताओं की अदालत, भंगाराम माई के दरबार में 35 को सजा!
छत्तीसगढ़ में गरीब परिवारों के लिए बड़ी राहत! PM Awas Yojana Urban की कट-ऑफ डेट बदली