The YUVA WORLD News

The YUVA WORLD News

खनिज और पुलिस विभाग की संयुक्त कार्यवाही, खनिज कोयला के अवैध परिवहन करते 01 ट्रेक्टर वाहन जप्त

Views: 2710
Spread the love
Read Time:2 Minute, 0 Second

एमसीबी। जिला एमसीबी के कलेक्टर के निर्देश पर एवं जिला एमसीबी के पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन मे जिले मे लगातार अवैध कोयले के परिवहन,भण्डारण पर कार्यवाही की जा रही है। खनिज अधिकारी दयानन्द तिग्गा ने बताया की जिले के पोड़ी,चिरमिरी क्षेत्र भ्रमण के दौरान ग्राम चिताझोर मे 01 रेत से भरे ट्रेक्टर वाहन महिंद्रा 275 Di SP plus लाल रंग चेचीस नम्बर MBNTFAEBBRNBO3402 को रोके जाने पर ट्रेक्टर ड्राइवर मौक़े से फरार हो गया ट्रेक्टर के ट्रॉली की जब जाँच की गयी तो रेत के भीतर खनिज कोयला लोड किया गया था। जिसे मौक़े पर ही जप्त कर थाना पोड़ी लाया जाकर सुरक्षार्थ रखा गया है। बता दे इन दिनों खनिज और पुलिस विभाग की टीम लगातार कोयले के अवैध गतिविधि मे संलिप्त लोगो पर नज़र रखे हुए है। जहा भी कोयले के अवैध गतिविधि की शिकायत प्राप्त होती है, वहा तत्काल कार्यवाही की जा रही है विगत दिनों खनिज विभाग ने लगातार ताबड़तोड़ छापेमारी कार्यवाही किया था जिसमे लगभग 20 टन कोयला को जप्त कर संबधितो के विरुद्ध खान और खनिज ( विकास और विनियमन ) अधिनियम 1957, छत्तीसगढ़ खनिज ( खनन, परिवहन तथा भण्डारण) नियम 2009 के तहत एवं पुलिस विभाग द्वारा बी. एन. एस. की सुसंगत धाराओं मे कार्यवाही की गयी है, इस प्रकार की कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी।

देबाशीष गांगुली ( ब्यूरो प्रमुख सरगुजा संभाग )

The YWN News पोर्टल Digital भारत का सबसे विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है। सबसे सटिक और सबसे तेज समाचार का अपडेट्स पाने के लिए जुड़िए हमारे साथ.. 6262580560

You may have missed