The YUVA WORLD News

The YUVA WORLD News

Raipur Chhattisgarh नशे के क्षेत्र की लेडी डॉन चढ़ी पुलिस के हत्थे…

Views: 755
Spread the love
Read Time:3 Minute, 23 Second

The YWN News /- निजात के अभियान के तहत नशे के सौदागर के विरुद्ध थाना कबीर नगर ने बड़ी कार्यवाही की है,तथाकथित लेडी डॉन को किया गया गिरफ्तार,बताया जा रहा है कि पकड़ी गई लड़की नाबालिग लड़कों को बनाती थी नशे का शिकार,वही जिला रायपुर के साथ साथ अन्य जिलों में कुल 17 मामले इनके ऊपर पंजीबद्ध और 04 दफा प्रतिबंधात्मक कार्यवाही भी की जा चुकी है…

 

मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनाँक 21.10.23 को नशे के विरुद्ध थाना कबीर नगर में आरोपियों सोहेल खान,मुस्कान रात्रे,और प्रियेश उर्फ़ प्रिंस यदु के खिलाफ नारकोटिक्स एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना की जा रही थी. घटना दिनाँक से ही आरोपिया और उसके पति फरार होकर पुलिस से बचने के लिए लुक छुप रहे थे.जिस पर जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह के द्वारा नशे के विरुद्ध प्रभावी और सार्थक एवं कठोर कार्यवाही हेतु निर्देशित करने उपरांत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दौलत राम पोर्ते और नगर पुलिस अधीक्षक अमन कुमार झा(IPS) के कुशल मार्गदर्शन में तथा टी आई रविन्द्र यादव थाना प्रभारी कबीर नगर के नेतृत्व में और टी आई मनोज नायक थाना प्रभारी मौदहापारा के विशेष सहयोग से आरोपीगण के कबीर नगर में होने की सूचना पर बिना समय गवांए थाने के स्टाफ के साथ छिपने की सम्भावित स्थान को चिह्नित कर घेरा बंदी कर दबिश दिया

 

जहां पर आरोपीयो के द्वारा भागने की कोशिश करते हुए खुद को नुकसान पहुंचाकर पुलिस वालों को फंसा देने की धमकी देने लगी किन्तु इस बार पुलिस बल पर कोई प्रभाव नहीं पड़ता देख अंततः पुलिस द्वारा अभिरक्षा में लेने में कामयाब हुए. इसके पूर्व में दबिश देने पर कुत्ते के भय और बच्चे को फेंक कर तथा गैस सिलेंडर खोलकर डराने का प्रयास कर चुकी थी किन्तु इस बार कोई चाल काम नहीं आया. और दोनों आरोपियों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करते हुए जेल भेजा गया.

 

उक्त पूरे मामले में टी आई रविंद्र कुमार यादव थाना प्रभारी कबीर नगर टी आई मनोज नायक थाना प्रभारी मौदहापारा प्र.आर. यूसुफ म. प्र. आर. वंदना म. आर. शारदा,अमीना आर. अविनाश पीलेश्वर,रोशन, गजेंद्र,मनहरन,नोहर वर्मा का विशेष योगदान रहा…

मनमोहन पात्रे संपादक The YUVA WORLD News

2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत, दैनिक अखबार, सेटेलाइट न्यूज़ चैनल, राष्ट्रीय मासिक पत्रिका में कार्य करने का अनुभव B. Sc. Mathematics व पत्रकारिता में BJMC कि डिग्री। पूर्व बिलासपुर जिला सचिव : Chhattisgarh Journalist Union Journalist Manmohan Patre Chhattisgarh

You may have missed