The YUVA WORLD News

The YUVA WORLD News

Bilaspur : सिम्स में कोविड संक्रमण से निपटने मॉकड्रिल का आयोजन..

Views: 4221
Spread the love
Read Time:2 Minute, 55 Second

 

सिम्स में कोविड संक्रमण से निपटने मॉकड्रिल का आयोजन

बिलासपुर, 05 जून 2025: सिम्स चिकित्सालय में कोविड की आपातकालीन स्थिति से निपटने हेतु मॉकड्रिल का आयोजन किया गया। यह अभ्यास सिम्स के अधिष्ठाता डॉ रमणेश मूर्ति, चिकित्सा अधीक्षक डॉ अर्चना सिंह एवं नोडल अधिकारी डॉ भूपेन्द्र कश्यप के निर्देशन में संपन्न हुआ।

केन्द्र एवं राज्य सरकार द्वारा कोविड संक्रमण को देखते हुए समस्त चिकित्सालयों को अलर्ट मोड पर रहने हेतु निर्देशित किया गया है। इसी क्रम में यह मॉकड्रिल आयोजित की गई।

अभ्यास के दौरान ऐसे मरीज जो सांस लेने में तकलीफ, खांसी, सर्दी-जुकाम, लूज मोशन, हाथ-पैर में जकड़न, बुखार एवं गंध महसूस न कर पाने की शिकायतों के साथ पहुंचे, उन्हें त्वरित रूप से स्ट्रेचर पर स्टेबलाइज कर ऑक्सीजन मास्क लगाया गया एवं तत्पश्चात वार्ड में स्थानांतरित किया गया।

मेडिसिन विभाग के चिकित्सकों की उपस्थिति में मरीज के वाइटल साइन (ब्लड प्रेशर, ऑक्सीजन स्तर) की निगरानी की गई, चेतना की स्थिति का मूल्यांकन किया गया एवं नाक व गले से सैंपल लेकर वायरोलॉजी विभाग को कोविड जांच के लिए भेजा गया। आई.वी. लाइन के माध्यम से जीवन रक्षक दवाएं दी गईं।

इस मॉकड्रिल का उद्देश्य आपातकालीन स्थितियों में चिकित्सकीय सेवाओं की तत्परता एवं समन्वय का मूल्यांकन करना था।

मॉकड्रिल में डॉ सुनील कुमार पेंड्रो (चिकित्सा अधिकारी), डॉ आद्या सिंगरौल (कैजुअल्टी मेडिकल ऑफिसर), श्रीमती स्वाती कुमार (सहायक नर्सिंग अधीक्षक), श्रीमती सरिता बहादुर (नर्सिंग सिस्टर), श्रीमती पुष्पलता शर्मा, श्रीमती कंचन चौबे, कु. शिरोमणी नायक, श्री गोल्डन काशी (लैब टेक्नीशियन), श्री संजय श्रीवास, श्री मुकेश भोई, श्री मणी श्रीवास, श्री गोविंद एवं श्री सलीम सहित समस्त स्टाफ ने टीमवर्क के साथ कार्य संपादित किया।

 

मनमोहन पात्रे संपादक The YUVA WORLD News

2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत, दैनिक अखबार, सेटेलाइट न्यूज़ चैनल, राष्ट्रीय मासिक पत्रिका में कार्य करने का अनुभव B. Sc. Mathematics व पत्रकारिता में BJMC कि डिग्री। पूर्व बिलासपुर जिला सचिव : Chhattisgarh Journalist Union Journalist Manmohan Patre Chhattisgarh

You may have missed