कलेक्टर-एसएसपी ने ली जिला पशु क्रूरता निवारण समिति की बैठक
- गांव गोद लेकर आवारा पशुओं का प्रबंधन करेंगे गौशाला अध्यक्ष
- विचार-विमर्श से लिए गए कई अहम निर्णय
बिलासपुर, 26 जून 2025: जिला कार्यालय के मंथन सभाकक्ष में आयोजित जिला पशु क्रूरता निवारण समिति की बैठक में कलेक्टर संजय अग्रवाल एवं एसएसपी रजनेश सिंह की उपस्थिति में महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। बैठक में संयुक्त संचालक पशु चिकित्सा सेवाएं द्वारा समिति के सदस्यों को पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के प्रावधानों व कार्यवाहियों की जानकारी दी गई।
कलेक्टर ने अधिकारियों और गौशाला अध्यक्षों से आवारा पशुओं के नियंत्रण हेतु सुझाव आमंत्रित किए। इस दौरान उपस्थित गौशाला अध्यक्षों ने ग्रामीणों की सहभागिता से चरवाहों की व्यवस्था सुनिश्चित करने की सहमति जताई और गांव गोद लेकर आवारा पशुओं के प्रबंधन की जिम्मेदारी स्वीकार की। सहायक कलेक्टर अरविंथ कुमारन डी भी बैठक में उपस्थित रहे।
एसएसपी रजनेश सिंह ने जिले में पशु तस्करी और संबंधित अधिनियम के तहत की गई कार्रवाई और वाहनों की राजसात प्रक्रिया की जानकारी दी। उन्होंने आवारा पशुओं से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए ब्लैक स्पॉट चिन्हित कर अस्थायी पशु शेड निर्माण और स्थानीय वॉलंटियर्स की सहायता से पशुओं को सुरक्षित रखने का सुझाव दिया।
मां भुनेश्वरी गौशाला गतौरा के अध्यक्ष ने ग्रामों में मानदेय पर चरवाहों की व्यवस्था करने की बात कही। कलेक्टर ने सुझाव दिया कि पारंपरिक व्यवस्था के अनुसार ग्रामीण सहभागिता और स्थानीय सहयोग से चरवाहों की नियुक्ति की जा सकती है। ग्रामीणों को प्रेरित किया गया कि वे आपसी समन्वय से सुनिश्चित करें कि आवारा पशुओं के कारण कोई दुर्घटना न हो।
गौशाला अध्यक्षों को निर्देश दिए गए कि वे एक-एक गांव गोद लेकर वहां इस व्यवस्था को लागू करें। इस पर जयगुरुदेव गौशाला भाड़ी द्वारा लखराम और भाड़ी में, कामधेनु गौशाला द्वारा लाखासार में, मां भुनेश्वरी गौशाला द्वारा गतौरा में तथा वासुदेव गौशाला द्वारा ओखर, पचपेड़ी और मल्हार में प्रयास करने की सहमति दी गई।
जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया कि कई ग्रामों में आवारा पशुओं के कारण रबी फसल प्रभावित हो रही है। इस पर कलेक्टर ने निर्देशित किया कि स्थानीय कर्मचारियों की मदद से पशुपालकों को प्रेरित कर व्यवस्था बनाएं।
बैठक में संयुक्त संचालक पशु चिकित्सा सेवाएं जी.एस.एस. तंवर, जिला शिक्षा अधिकारी अनिल तिवारी, अपर आयुक्त नगर निगम खजांची कुमार, गौशाला प्रतिनिधि मंगतराय अग्रवाल, प्रमोद शर्मा, रमाकांत पांडेय, संतोष कुमार, हेमंत कुमार, रघुनाथ वर्मा तथा पशु चिकित्सा अधिकारी टी.डी. सरजाल, वीरेन्द्र पिल्ले, ए.एस. रघुवंशी, वाय.के. डहरिया, राम ओत्तलवार, हेमंत नेताम, बी.पी. साहू, प्रेमलता पटेल और उमेश कश्यप उपस्थित रहे।








Average Rating
More Stories
Singapore News: अचानक बंद हुआ True Fitness जिम, अभिनेत्री Chen Xiuhuan बोलीं- ‘दिल टूट गया’
CG News: केशकाल में लगी देवी-देवताओं की अदालत, भंगाराम माई के दरबार में 35 को सजा!
छत्तीसगढ़ में गरीब परिवारों के लिए बड़ी राहत! PM Awas Yojana Urban की कट-ऑफ डेट बदली