The YUVA WORLD News

The YUVA WORLD News

एनएसयूआई प्रदेश सचिव रंजेश सिंह ने कुलसचिव नियुक्ति को लेकर सौंपा ज्ञापन | बिलासपुर विश्वविद्यालय भ्रष्टाचार मामला

Views: 1611
Spread the love
Read Time:2 Minute, 54 Second

एनएसयूआई प्रदेश सचिव रंजेश सिंह ने कुलसचिव नियुक्ति को लेकर सौंपा ज्ञापन

अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय में भ्रष्टाचार और अनियमितताओं की जांच की मांग

बिलासपुर | 27 जून 2025: एनएसयूआई छत्तीसगढ़ के प्रदेश सचिव रंजेश सिंह ने अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय, बिलासपुर में व्याप्त भ्रष्टाचार, अनियमितता और प्रशासनिक लापरवाही को लेकर सचिव, उच्च शिक्षा विभाग श्री एस. भारतीदासन को एक विस्तारपूर्वक ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन में उन्होंने विश्वविद्यालय में पिछले तीन वर्षों से नियमित कुलसचिव की नियुक्ति नहीं होने और उप कुलसचिव श्री शैलेन्द्र दुबे द्वारा नियमों के विरुद्ध कुलसचिव पद की जिम्मेदारियां संभालने के गंभीर आरोप लगाए हैं।

रंजेश सिंह ने बताया कि शैक्षणिक पदों में भर्ती में आरक्षण रोस्टर में गड़बड़ी, अपात्रों की नियुक्ति, शासन की अनुमति के बिना प्रशासनिक एवं वित्तीय निर्णय, भंडार क्रय नियमों का उल्लंघन करते हुए मनमानी खरीदी, फर्म को बिना निविदा कार्यादेश जारी करना, ITI लिमिटेड को 50 लाख रुपये का अग्रिम भुगतान सहित कई गंभीर मुद्दों पर शिकायत की गई है।

उन्होंने सचिव से मुलाकात के लिए तीन घंटे तक शांतिपूर्ण इंतजार किया और अंततः सचिव को ज्ञापन सौंपा। सचिव ने शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए नियमित कुलसचिव की शीघ्र नियुक्ति एवं जांच का आश्वासन दिया।

ज्ञापन सौंपने के समय पुष्पराज साहू, सुमित सिंह, मीत सोनवानी, आदित्यांश शर्मा, प्रदीप सिंह, करन यादव, अनिक तिवारी, अंकुश तिवारी, सूर्यांश शर्मा और राजदेव साहू उपस्थित रहे।

अब देखना यह होगा कि क्या सचिव महोदय की तत्परता से विश्वविद्यालय को एक योग्य और नियमित कुलसचिव मिलेगा या फिर भ्रष्टाचार की यह परतें और गहराई में जाएंगी।


रिपोर्ट: The YWN News | www.theywn.in

 

मनमोहन पात्रे संपादक The YUVA WORLD News

2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत, दैनिक अखबार, सेटेलाइट न्यूज़ चैनल, राष्ट्रीय मासिक पत्रिका में कार्य करने का अनुभव B. Sc. Mathematics व पत्रकारिता में BJMC कि डिग्री। पूर्व बिलासपुर जिला सचिव : Chhattisgarh Journalist Union Journalist Manmohan Patre Chhattisgarh

You may have missed