ओला/उबेर की तर्ज पर Bike Boat स्कीम से करोड़ों की ठगी करने वाला अंतर्राज्यीय गिरोह गिरफ्तार
रायपुर। दिनांक: 28 जून 2025
थाना सिविल लाइन रायपुर द्वारा वर्ष 2019 में दर्ज ठगी के एक बड़े मामले में अंतर्राज्यीय गिरोह के तीन सरगना – संजय भाटी, करणपाल सिंह और राजेश भारद्वाज को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी ‘Bike Boat Scheme’ के नाम पर देशभर में करोड़ों रुपये की ठगी कर चुके हैं। यह स्कीम ओला/उबेर की तर्ज पर चलाने का झांसा देकर निवेशकों को ठगने के लिए चलाई गई थी।
📌 ठगी का तरीका और स्कीम की सच्चाई
- आरोपियों ने मेसर्स गर्विट इनोवेटिव प्रमोटर्स लिमिटेड के नाम से वर्ष 2017 में ‘Bike Boat Scheme’ शुरू की।
- एक बाइक में ₹62,100 निवेश कराकर हर माह ₹9,765 का रिटर्न देने का झांसा दिया गया।
- इस स्कीम के माध्यम से 2800 करोड़ रुपये से अधिक की ठगी की गई।
- देशभर में आरोपियों के खिलाफ 200 से अधिक केस दर्ज हैं –
- उत्तर प्रदेश: 150 केस
- राजस्थान: 50 केस
- मध्य प्रदेश: 06 केस
- इसके अलावा गुजरात, तेलंगाना, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश सहित कई राज्यों में केस दर्ज
- सिर्फ आरोपी संजय भाटी पर ही NI Act की धारा 138 के अंतर्गत 1500 से अधिक केस दर्ज हैं।
👮 रायपुर पुलिस की कार्यवाही
प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर थाना सिविल लाइन पुलिस टीम गठित कर गौतम बुद्ध नगर (उ.प्र.) रवाना की गई। जांच के दौरान पता चला कि तीनों आरोपी राजस्थान के केंद्रीय कारागार में निरुद्ध हैं। इसके बाद कोर्ट से प्रोडक्शन वारंट जारी कराकर गिरफ्तारी की गई।
🚨 गिरफ्तार आरोपी:
- संजय भाटी पिता रतन सिंह भाटी, उम्र 51 वर्ष, ग्राम चीती, थाना दकनौर, जिला गौतमबुद्ध नगर, उत्तर प्रदेश।
- करणपाल सिंह पिता केहरी सिंह, उम्र 57 वर्ष, एफ-83, गंगासागर, डिफेंस कॉलोनी, मवाना रोड, मेरठ, उत्तर प्रदेश।
- राजेश भारद्वाज पिता शंकरलाल, उम्र 58 वर्ष, मोहल्ला सेकपेन, खुर्जा नगर, जिला बुलंदशहर, उत्तर प्रदेश।
📂 एफआईआर विवरण
प्रार्थी अखिल कुमार बिसोई द्वारा थाना सिविल लाइन में FIR क्रमांक 463/2019 धारा 420, 406, 34 भादवि. के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। इसमें उल्लेख है कि Bike Boat स्कीम के तहत करोड़ों रुपये निवेश कराकर धोखाधड़ी की गई।
प्रवर्तन निदेशालय (ED) द्वारा इस प्रकरण में आरोपियों की कई संपत्तियों को जब्त किया जा चुका है।







Average Rating
More Stories
Singapore News: अचानक बंद हुआ True Fitness जिम, अभिनेत्री Chen Xiuhuan बोलीं- ‘दिल टूट गया’
CG News: केशकाल में लगी देवी-देवताओं की अदालत, भंगाराम माई के दरबार में 35 को सजा!
छत्तीसगढ़ में गरीब परिवारों के लिए बड़ी राहत! PM Awas Yojana Urban की कट-ऑफ डेट बदली