The YUVA WORLD News

The YUVA WORLD News

संत गाडगे युवा धोबी समाज का स्नेह मिलन समारोह का किया गया आयोजन “*

Views: 2207
Spread the love
Read Time:2 Minute, 31 Second

 

” जांजगीर चाम्पा _ समाज की युवा शक्ति संत गाडगे युवा धोबी समाज सेवा समिति संभाग बिलासपुर के तत्वाधान में जिला जांजगीर चांपा के पामगढ़ ब्लॉक के अंतर्गत ग्राम धरदेई के संत माता कर्मा भवन में रविवार 6 जुलाई 2025 को स्नेह मिलन समारोह एवं जिला निर्वाचन कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमे बड़ी संख्या मे संभाग के अलग अलग क्षेत्रों के युवा सम्मिलित हुए ! उक्त कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री प्रहलाद रजक अध्यक्ष रजककार कल्याण बोर्ड रहे । श्री रजक ने युवाओ को संबोधित करते हुए आगामी 20 जुलाई को आयोजित युवा गाडगे सम्मेलन मे उपस्थित होने आमंत्रण दिया । उक्त कार्यक्रम मे युवा संघ जिला जांजगीर चांपा का निर्वाचन कार्यक्रम संपन्न हुआ, जिसमे निर्वाचन अधिकारी के रूप मे हरप्रसाद निर्मलकर, खिलेश्वर निर्मलकर रहे, निर्वाचन मे राजेंद्र बरेठ अध्यक्ष, गीतेश बरेठ उपाध्यक्ष, अक्षय कर्ष महासचिव, बसंत बरेठ कोषाध्यक्ष, देव कर्ष प्रचार सचिव, रामकिनकर कर्ष क्रीड़ा सचिव एवं पिंटू बरेठ प्रवक्ता चुने गए । कार्यक्रम मे संभागीय पदाधिकारी उपस्थित रहे जिसमे अध्यक्ष लोमस बरेठ, उपाध्यक्ष पुरीराम बरेठ, महासचिव सुशील बरेठ, कोषाध्यक्ष रमेश रजक, सांस्कृतिक सचिव सहनी बरेठ, क्रीड़ा सचिव साकेत बिहारी कर्ष रहे, वही अलग अलग ब्लॉक से आये युवा बड़ी संख्या मे उपस्थित रहे जिसमे ब्लॉक अध्यक्षगण संदीप निर्मलकर, नारायण प्रसाद कर्ष, अमित कर्ष, सहनी बरेठ, राजेंद्र प्रसाद कर्ष, हर्षकांत रजक, संजय बरेठ, किशन बरेठ सहित युवा रहे । उक्त जानकारी संभागीय महासचिव सुशील बरेठ ने दी ।

महेंद्र प्रताप कर्ष ( जिला ब्यूरो प्रमुख : जांजगीर-चांपा )

साधना न्यूज़ , snn24 न्यूज़, दैनिक दबंग केशरी जैसे प्रतिष्ठित न्यूज़ चैनलों में काम करने का अनुभव.. पता : S/O: बद्री प्रसाद कर्ष, १७२(२), स्कूल पारा, लखुर्री, लखाली, जांजगीर-चांपा, छत्तीसगढ़ 495660

You may have missed