The YUVA WORLD News

The YUVA WORLD News

योग और ध्यान से जागृत होती है कुंडलिनी शक्ति – स्वामी नरेंद्र देव जी का बिलासपुर में विशेष शिविर

Views: 987
Spread the love
Read Time:3 Minute, 57 Second

योग और ध्यान से जागृत होती है कुंडलिनी शक्ति – स्वामी नरेंद्र देव जी का बिलासपुर में विशेष शिविर

बिलासपुर: नॉर्थ ईस्ट इंस्टिट्यूट रेलवे, स्विमिंग पूल के पास, बुधवारी बाजार में 29 जुलाई मंगलवार को पतंजलि योगपीठ हरिद्वार से पधारे स्वामी नरेंद्र देव जी के सान्निध्य में तीन दिवसीय विशेष योग शिविर का आयोजन किया गया।

स्वामी नरेंद्र देव जी ने योग साधकों को योग और ध्यान के माध्यम से मूलाधार से लेकर सहस्त्रार चक्र तक कुंडलिनी जागरण की विधियों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि नियमित प्राणायाम, ध्यान, और योगासन के अभ्यास से शरीर और मन दोनों की शुद्धि संभव है।

प्रातःकालीन सत्र में स्वामी जी द्वारा योगिक क्रियाएं, प्राणायाम, और विशेष रोग निवारक योगासन कराए गए। उन्होंने बताया कि असाध्य रोगों को भी योग की सहायता से नियंत्रित किया जा सकता है।

स्वामी नरेंद्र देव जी वर्तमान में छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, और महाराष्ट्र जैसे राज्यों में योग एवं आयुर्वेद आधारित जीवनशैली को जन-जन तक पहुंचाने हेतु निरंतर दौरे पर हैं।

इस अवसर पर भारत स्वाभिमान न्यास एवं पतंजलि योग समिति द्वारा आयोजित विशेष शिविर 28 जुलाई सोमवार से 30 जुलाई बुधवार तक प्रतिदिन प्रातः 6:00 से 7:30 बजे तक आयोजित किया जा रहा है।

उल्लेखनीय उपस्थिति:
श्री गोविंद तिवारी (अधिवक्ता एवं जिला प्रभारी भारत स्वाभिमान न्यास), डॉ. के. के. श्रीवास्तव (प्रभारी पतंजलि योग समिति), श्री बाल गोविंद अग्रवाल (मीडिया प्रभारी), श्री विवेक कुमार (युवा भारत प्रभारी), श्री संतोष सिरगिरी, श्री पीपी श्रीवास्तव, श्री चंद्रेश कुमार तिवारी, श्री प्रबल कुमार राय, श्री उत्तम दास मानिकपुरी, श्री होम सिंह साहू, एस. प्रभाकर, श्री एस.के. सरकार, श्री बी.पी. साहू, श्री राजेश कुमार मिश्रा, श्री बलवान सिंह, श्री शंकर लाल, श्री उमेश प्रसाद शर्मा, श्री डी. राज, श्री विनोद कुमार, श्री दिव्या प्रकाश, श्री किशोर कुमार वस्त्रकर, श्री राम प्रताप यादव, श्री मुरली जीवनी, श्री कमल बजाज, श्री अशोक बर्मन, श्रीमती सुमित्रा, सीमा यादव, श्री वीर दास, श्री ओम प्रकाश, श्री लायन अजय वर्मा, श्री विरोध सिंह जलाकर, श्री सुनील पांडे, श्री जयदीप साहू, श्री मनराखन राम, श्री आर.के. सिंह, श्री मंतूराम, श्री दीपक प्रसाद अग्रवाल, श्री प्रकाश जोशी, श्री सत्यदेव सिंह सहित अनेक पदाधिकारी एवं योग शिक्षक उपस्थित रहे।

– रिपोर्ट: The YWN News, बिलासपुर

मनमोहन पात्रे संपादक The YUVA WORLD News

2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत, दैनिक अखबार, सेटेलाइट न्यूज़ चैनल, राष्ट्रीय मासिक पत्रिका में कार्य करने का अनुभव B. Sc. Mathematics व पत्रकारिता में BJMC कि डिग्री। पूर्व बिलासपुर जिला सचिव : Chhattisgarh Journalist Union Journalist Manmohan Patre Chhattisgarh

You may have missed