The YUVA WORLD News

The YUVA WORLD News

बिर्रा मे झोलाछाप बंगाली डॉक्टर का आतंक, मासूमों के जान से कर रहा खेलवाड़

Views: 433
Spread the love
Read Time:2 Minute, 26 Second

 

 

 

जांजगीर – चाम्पा

। स्वास्थ्य व्यवस्था की धज्जियाँ उड़ती देखनी हो तो बिर्रा आइए! यहां एक बंगाली मूल का फर्जी डॉक्टर बिना किसी मेडिकल डिग्री के इलाज कर रहा है – वो भी खुलेआम! सरकारी सिस्टम आंख मूंदे बैठा है और इस नकली डॉक्टर की दुकानदारी दिन-ब-दिन फल-फूल रही है।

 

गांव के भोले-भाले लोग इस तथाकथित ‘डॉक्टर बाबू’ को भगवान मान बैठे हैं, जबकि हकीकत यह है कि उनके स्वास्थ्य के साथ घिनौना मजाक हो रहा है। यह व्यक्ति न तो किसी मेडिकल कॉलेज का छात्र रहा, न ही किसी रजिस्ट्रेशन बोर्ड से प्रमाणित। फिर भी ये शख्स इंजेक्शन लगा रहा है, दवाइयां लिख रहा है, और यहां तक कि गंभीर बीमारियों का ‘इलाज’ भी कर रहा है।

 

प्रशासन की चुप्पी शर्मनाक

 

सबसे बड़ा सवाल यह है कि स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन आंखें मूंदे क्यों बैठा है? क्या किसी बड़ी दुर्घटना का इंतज़ार हो रहा है? कौन है जो इस फर्जी डॉक्टर को संरक्षण दे रहा है।

 

ग्रामीणों की जान खतरे में

 

इस फर्जी क्लिनिक में अब तक कितने मरीज गलत दवा या इलाज से प्रभावित हुए हैं, इसका कोई हिसाब नहीं। ग्रामीण मजबूरी में उसकी शरण में जा रहे हैं, लेकिन यह मौन सहमति एक दिन भारी पड़ सकती है।

 

क्या विभाग जागेगी

 

यह मामला सिर्फ एक गांव का नहीं, बल्कि पूरे सिस्टम पर सवालिया निशान है। अब समय आ गया है कि ऐसे फर्जी डॉक्टरों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाए, वरना अगली सुर्खी किसी मासूम की मौत की हो सकती है!

 

 

वर्जन

 

एक बार कार्यवाही कर चुके हैं अगर उसके बावजूद संचालित हो रहा है तो कार्यवाही करेंगे।।

अजम्भर सिसोदिया

बीएमओ

महेंद्र प्रताप कर्ष ( जिला ब्यूरो प्रमुख : जांजगीर-चांपा )

साधना न्यूज़ , snn24 न्यूज़, दैनिक दबंग केशरी जैसे प्रतिष्ठित न्यूज़ चैनलों में काम करने का अनुभव.. पता : S/O: बद्री प्रसाद कर्ष, १७२(२), स्कूल पारा, लखुर्री, लखाली, जांजगीर-चांपा, छत्तीसगढ़ 495660

You may have missed