The YUVA WORLD News

The YUVA WORLD News

बिलासपुर (Bilaspur): शराब पीने के लिए पैसे मांगे, नहीं देने पर मारपीट और चाकूनुमा हथियार से हमला; आरोपी गिरफ्तार

Views: 292
Spread the love
Read Time:2 Minute, 15 Second

बिलासपुर : तोरवा थाना क्षेत्र में शराब पीने के लिए पैसे मांगने और पैसे नहीं देने पर युवक से मारपीट कर धारदार चाकूनुमा वस्तु से हमला करने के मामले में पुलिस ने 18 साल 6 माह के आरोपी को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार, 11 सितंबर 2026 को पंप हाउस के पास रहने वाले दुर्गेश यादव ने तोरवा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। शिकायत के मुताबिक, रात करीब 8 बजे पुराना पंप हाउस के पास आरोपी कृष्णा सूर्यवंशी उर्फ कृष ने शराब पीने के लिए पैसे मांगे।

दुर्गेश द्वारा पैसे देने से मना करने पर आरोपी ने कथित रूप से उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि इसके बाद आरोपी ने अपने पास रखी छोटी धारदार चाकूनुमा वस्तु से उस पर वार कर दिया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए तोरवा पुलिस ने तत्काल अपराध क्रमांक 499/2026 दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस ने आरोपी को फरार होने से पहले ही 12 सितंबर 2026 को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के मुताबिक, आरोपी के कब्जे से घटना में इस्तेमाल किया गया छोटा चाकू बरामद किया गया है। आरोपी को न्यायालय में पेश कर रिमांड पर भेज दिया गया है।

आरोपी के खिलाफ धारा 296, 351(3), 119(1), 118(1) BNS के तहत कार्रवाई की गई है।

 

⚠️ नोट: घटना से जुड़े आरोप पुलिस में दर्ज रिपोर्ट एवं पुलिस कार्रवाई पर आधारित हैं। मामले में अंतिम निष्कर्ष न्यायालय की प्रक्रिया के बाद होगा।


 The YUVA WORLD News

पहुंच दूर तक खबरें आप तक


#TheYuvaWorldNews #Bilaspur #BilaspurNews #Torwa #CrimeNews #PoliceAction #ChhattisgarhNews #BreakingNews #CrimeNewsCG

मनमोहन पात्रे संपादक The YUVA WORLD News

2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत, दैनिक अखबार, सेटेलाइट न्यूज़ चैनल, राष्ट्रीय मासिक पत्रिका में कार्य करने का अनुभव B. Sc. Mathematics व पत्रकारिता में BJMC कि डिग्री। पूर्व बिलासपुर जिला सचिव : Chhattisgarh Journalist Union Journalist Manmohan Patre Chhattisgarh

You may have missed