The YUVA WORLD News

The YUVA WORLD News

Bilaspur News: रविंद्र कुमार खांडेकर बने आदिम जाति कल्याण विभाग के विभागीय संयोजक

Views: 2882
Spread the love
Read Time:2 Minute, 9 Second

रविंद्र कुमार खांडेकर बने आदिम जाति कल्याण विभाग के विभागीय संयोजक

बिलासपुर, 6 अगस्त 2025: आदिम जाति कल्याण विभाग छात्रावास के कर्मठ कर्मचारी रविंद्र कुमार खांडेकर को छत्तीसगढ़ लघु वेतन कर्मचारी संघ द्वारा विभागीय संयोजक नियुक्त किया गया है।

संघ के प्रांतीय प्रवक्ता वीरेंद्र कुमार साहू ने जानकारी देते हुए बताया कि संघ के प्रदेश अध्यक्ष बिंदेश्वरराम रौतिया 6 अगस्त 2025 को एक दिवसीय बिलासपुर दौरे पर थे। इस दौरान हुई बैठक में रौतिया द्वारा खांडेकर की नियुक्ति की गई।

बैठक में प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि यह नियुक्ति संगठन को और अधिक सशक्त बनाने तथा विभागीय समस्याओं के शीघ्र समाधान की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। जिला अध्यक्ष जगदीश सिंह चंदेल ने बताया कि खांडेकर लंबे समय से संघ के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाते आ रहे हैं। उनके समर्पण और निरंतर योगदान को देखते हुए यह प्रस्ताव प्रदेश अध्यक्ष को भेजा गया था।

जिसके फलस्वरूप बिलासपुर प्रवास के दौरान रौतिया ने खांडेकर को नियुक्ति पत्र सौंपा

इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष बिंदेश्वरराम रौतिया, प्रांतीय सचिव देवेंद्र साहू, प्रांतीय प्रवक्ता वीरेंद्र कुमार साहू, जिला अध्यक्ष जगदीश सिंह चंदेल, सचिव अशोक कुमार ब्रह्मभट्ट और अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

— रिपोर्ट: The YWN News

मनमोहन पात्रे संपादक The YUVA WORLD News

2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत, दैनिक अखबार, सेटेलाइट न्यूज़ चैनल, राष्ट्रीय मासिक पत्रिका में कार्य करने का अनुभव B. Sc. Mathematics व पत्रकारिता में BJMC कि डिग्री। पूर्व बिलासपुर जिला सचिव : Chhattisgarh Journalist Union Journalist Manmohan Patre Chhattisgarh

You may have missed