The YUVA WORLD News

The YUVA WORLD News

भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन 11 अगस्त को, स्वास्थ्य मंत्री होंगे शामिल

Views: 2824
Spread the love
Read Time:1 Minute, 54 Second

चिरमिरी। भारतीय जनता पार्टी चिरमिरी मंडल की ओर से 11 अगस्त 2025, सोमवार को दोपहर 2 बजे से भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया जाएगा। यह यात्रा बाइक रैली के रूप में निकाली जाएगी, जिसमें विशेष रूप से क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक एवं छत्तीसगढ़ सरकार के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, चिरमिरी के प्रथम नागरिक रामनरेश राय, तथा भाजपा जिलाध्यक्ष चम्पा देवी पावले गरिमामय उपस्थिति दर्ज कराएंगे।

मंडल अध्यक्ष पुरुषोत्तम सोनकर एवं मंडल महामंत्री धर्मेंद्र त्रिपाठी व रीत जैन ने सभी प्रदेश, जिला एवं मंडल पदाधिकारियों, कार्यसमिति सदस्यों, विभिन्न मोर्चा एवं प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों, शक्ति केंद्र व बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं, जनप्रतिनिधियों एवं सम्मानित नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर यात्रा को ऐतिहासिक बनाने का आह्वान किया है।

यात्रा का मार्ग:
तिरंगा यात्रा का एकत्रीकरण भाजपा चिरमिरी मंडल कार्यालय के पास होगा। यहां से यात्रा गोदरीपारा मुख्य मार्ग, डोमनहिल, हल्दीबाड़ी, पं. दीनदयाल चौक होते हुए पुनः हल्दीबाड़ी, बड़ा बाजार के दुर्गा पूजा पंडाल तक पहुंचेगी, जहां आमसभा के बाद कार्यक्रम का समापन होगा।

देबाशीष गांगुली ( ब्यूरो प्रमुख सरगुजा संभाग )

The YWN News पोर्टल Digital भारत का सबसे विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है। सबसे सटिक और सबसे तेज समाचार का अपडेट्स पाने के लिए जुड़िए हमारे साथ.. 6262580560

You may have missed