The YUVA WORLD News

The YUVA WORLD News

ग्राम पंचायत कपिस्दा में ताला, सचिव नदारद – ग्रामीणों की परेशानियों का अंबार

Views: 1610
Spread the love
Read Time:1 Minute, 49 Second

ग्राम पंचायत कपिस्दा में ताला, सचिव नदारद – ग्रामीणों की परेशानियों का अंबार

 

जांजगीर-चांपा। ग्राम पंचायत कपिस्दा में सचिव की लगातार अनुपस्थिति ने ग्रामीणों की मुसीबतें बढ़ा दी हैं। पंचायत कार्यालय का ताला रोज़ ग्रामीणों के सब्र का इम्तिहान ले रहा है।

 

ग्राम के एक बुजुर्ग निवासी ने बताया – “हम किसी भी काम से पंचायत जाते हैं तो वहां ताला लटका रहता है। सचिव महीनों में कभी-कभार दिखते हैं।”

 

सचिव की इस लापरवाही से जन्म प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, पेंशन आवेदन, मनरेगा भुगतान जैसे जरूरी काम अटक गए हैं। कई ग्रामीण सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए चक्कर काट-काटकर थक चुके हैं।

 

ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि सचिव की हाजिरी पर सख्त निगरानी रखी जाए और बिना कारण अनुपस्थित रहने पर तत्काल कार्रवाई की जाए।

 

अगर हालात ऐसे ही रहे, तो गांव का विकास ठप पड़ जाएगा और ग्रामीणों की समस्याएं और बढ़ेंगी।

 

वर्जन

 

मैं जानकारी लेती हूं, पंचायत कार्यलय में बैठने के लिए आदेशित करती हूं।।

 

प्रज्ञा यादव

जनपद सीईओ बम्हनीडीह जनपद

 

वर्जन

सचिव को जब फ़ोन लगया गया तो फ़ोन नहीं उठाया

शांतिलाल

सचिव

ग्राम पंचायत कपिस्दा

महेंद्र प्रताप कर्ष ( जिला ब्यूरो प्रमुख : जांजगीर-चांपा )

साधना न्यूज़ , snn24 न्यूज़, दैनिक दबंग केशरी जैसे प्रतिष्ठित न्यूज़ चैनलों में काम करने का अनुभव.. पता : S/O: बद्री प्रसाद कर्ष, १७२(२), स्कूल पारा, लखुर्री, लखाली, जांजगीर-चांपा, छत्तीसगढ़ 495660

You may have missed