The YUVA WORLD News

The YUVA WORLD News

*110 kg गाजे के साथ अंतर्राजीय आरोपी को अभनपुर पुलिस ने चारपहिया वाहन सहित किया गिरफ्तार*

Views: 1025
Spread the love
Read Time:1 Minute, 58 Second

*निजात अभियान के अंतर्गत अभनपुर पुलिस की बड़ी कार्यवाही*

*अभनपुर पुलिस ने 110 kg गाजे के साथ अंतर्राजीय आरोपी को चारपहिया वाहन सहित किया गिरफ्तार*

*22 लाख की कीमत का गांजा की बड़ी खेप सहित 4.5 लाख के वाहन को किया गया जप्त*

श्रीमान *वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय श्री संतोष सिंह* द्वारा *निजात अभियान* के अंतर्गत मादक पदार्थों गांजा ,नशीली दवाई आदि पर कार्यवाही करनें हेतु निर्देशित किया गया है।

इसी क्रम में दिनांक 04.04.2024 को *थाना अभनपुर पुलिस टीम* को सूचना प्राप्त हुई कि अभनपुर धमतरी मार्ग पर एक व्यक्ति अपने चार पहिया वाहन में गांजा की तस्करी करने वाल है जिसकी सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुवे थाना प्रभारी अभनपुर IPS विमल पाठक के कुशल मार्गदर्शन में टीम तैयार कर मुखबीर द्वारा बताये गये स्थान पर जाकर घेराबंदी कर दबिश देकर आरोपी को पकड़ा गया। जिसे पुछताछ करने पर अपना नाम पंचानन पिता श्याम सुन्दर उम्र 41वर्ष निवासी मालपाड़ा थाना खपरा खोल बालंगीर ओडिसा के कब्जे के वाहन क्रमांक CG 07 M 3530 मारुति स्विफ्ट से *110 kg मादक पदार्थ गांजा* बरामद कर जप्त किया गया जिसपर विधिवत कार्यवाही करते हुए NDPS act के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध किया गया है मामले में जांच की जा रही है l

रज्जब खान ( संवाददाता बिलासपुर )

The YWN News पोर्टल Digital भारत का सबसे विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है। सबसे सटिक और सबसे तेज समाचार का अपडेट्स पाने के लिए जुड़िए हमारे साथ.. 6262580560

You may have missed