The YUVA WORLD News

The YUVA WORLD News

बिलासपुर पुलिस का बड़ा खुलासा: नाबालिक से देह व्यापार कराने वाला गिरोह गिरफ्तार

Views: 2922
Spread the love
Read Time:2 Minute, 36 Second

बिलासपुर पुलिस का बड़ा खुलासा: नाबालिक से देह व्यापार कराने वाला गिरोह गिरफ्तार

 

बिलासपुर। सरकण्डा पुलिस ने शहर में नाबालिक बालिका को वेश्यावृत्ति में धकेलने वाले खतरनाक गिरोह का भंडाफोड़ किया है। इस सनसनीखेज मामले में एक महिला, उसका साथी और दो नाबालिक लड़कियों को गिरफ्तार किया गया है।

दरअसल, 8 अगस्त 2025 को एक महिला ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसकी नाबालिक बेटी घर से गायब हो गई है। अपहरण की आशंका के चलते पुलिस ने अपराध क्रमांक 1072/2025 दर्ज कर जांच शुरू की।

जांच के दौरान नाबालिक को बरामद कर पूछताछ की गई। पीड़िता ने बताया कि घर छोड़ने के बाद वह अपनी सहेली के यहां गई थी, जहां से उसे रायगढ़ ले जाया गया। वहां उसे कमरे में कैद किया गया और जबरन शराब पिलाकर कई पुरुषों के पास भेजा जाता था। विरोध करने पर उसे धमकाया और पीटा भी जाता था।

पीड़िता ने खुलासा किया कि उसकी सहेली, सहेली की मां कालिका तिवारी और मुख्य आरोपी विकास उर्फ विक्की भोजवानी इस पूरे धंधे को मिलकर चला रहे थे। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीनों को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपी

  • कालिका तिवारी पति संतोष तिवारी, उम्र 32 वर्ष, निवासी श्यामनगर लिंगियाडीह, थाना सरकण्डा
  • विकास उर्फ विक्की भोजवानी पिता स्व. चंद्रप्रकाश भोजवानी, उम्र 40 वर्ष, निवासी मसानगंज, थाना सिविल लाइन
  • विधि से संघर्षरत 2 नाबालिक बालिकाएं

बिलासपुर पुलिस ने आरोपियों को न्यायालय में पेश कर दिया है। गौरतलब है कि विक्की भोजवानी पर पूर्व में भी आपराधिक कार्रवाई की जा चुकी है। इस कार्रवाई ने पूरे शहर में हड़कंप मचा दिया है और पुलिस की त्वरित कार्रवाई की सराहना हो रही है।

मनमोहन पात्रे संपादक The YUVA WORLD News

2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत, दैनिक अखबार, सेटेलाइट न्यूज़ चैनल, राष्ट्रीय मासिक पत्रिका में कार्य करने का अनुभव B. Sc. Mathematics व पत्रकारिता में BJMC कि डिग्री। पूर्व बिलासपुर जिला सचिव : Chhattisgarh Journalist Union Journalist Manmohan Patre Chhattisgarh

You may have missed