पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक ने कार्यकर्ताओं संग सुना पीएम मोदी का ‘मन की बात’
बिलासपुर। पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनप्रिय कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 126वें संस्करण को कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर सुना। यह आयोजन बूथ क्रमांक 255 तिफरा में कार्यकर्ता विकास वर्मा के निवास पर किया गया।
जनता तक पहुंचे ‘मन की बात’
इस अवसर पर श्री कौशिक ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि ‘मन की बात’ कार्यक्रम को हर गांव और हर घर तक पहुंचाना कार्यकर्ताओं का दायित्व है। उन्होंने कहा कि इससे जनता प्रधानमंत्री के विचारों को समझेगी और देश की प्रगति में सीधा योगदान दे पाएगी।
प्रधानमंत्री का आह्वान
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस संस्करण में स्वदेशी उत्पादों को अपनाने और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि आजादी के अमृतकाल में भारतीय सेना की वीरता और देश की तकनीकी प्रगति पर गर्व करना चाहिए। स्वदेशी अपनाना ही सशक्त भारत का मार्ग है।
प्रेरणादायक पहल
धरमलाल कौशिक ने कहा कि ‘मन की बात’ कार्यक्रम प्रेरणादायक है और इसके माध्यम से प्रधानमंत्री मोदी विभिन्न विषयों पर सीधे जनता से संवाद करते हैं। इससे जनता का राष्ट्र और प्रधानमंत्री के प्रति विश्वास और जुड़ाव और गहरा होता है। प्रधानमंत्री का विजन है कि प्रत्येक हाथ में काम हो और हर नागरिक आत्मनिर्भर बने।








Average Rating
More Stories
CG News: केशकाल में लगी देवी-देवताओं की अदालत, भंगाराम माई के दरबार में 35 को सजा!
छत्तीसगढ़ में गरीब परिवारों के लिए बड़ी राहत! PM Awas Yojana Urban की कट-ऑफ डेट बदली
बिलासपुर (Bilaspur): शराब पीने के लिए पैसे मांगे, नहीं देने पर मारपीट और चाकूनुमा हथियार से हमला; आरोपी गिरफ्तार