The YUVA WORLD News

The YUVA WORLD News

नवरात्रि पर हजारों श्रद्धालुओं ने किया त्रिलोक श्रीवास का भव्य स्वागत, बेलतरा के दो दर्जन से अधिक ग्रामों का दौरा

Views: 716
Spread the love
Read Time:2 Minute, 59 Second

नवरात्रि पर हजारों श्रद्धालुओं ने किया त्रिलोक श्रीवास का भव्य स्वागत, बेलतरा के दो दर्जन से अधिक ग्रामों का दौरा

बिलासपुर जिले के लोकप्रिय कांग्रेस नेता एवं अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय समन्वयक, श्री त्रिलोक चंद्र श्रीवास ने नवरात्रि के छठवें दिवस पर बेलतरा विधानसभा के दो दर्जन से अधिक ग्रामों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने दुर्गा पंडाल एवं माता चौरा पहुंचकर सहयोगियों सहित मां दुर्गा का पूजन-अर्चन किया।

गांव-गांव में हजारों लोगों ने जगह-जगह पुष्पहार, आतिशबाजी और माता की चुनरी पहनाकर श्री त्रिलोक श्रीवास एवं उनके सहयोगियों का जोरदार स्वागत किया।

आज के दौरे में श्री त्रिलोक श्रीवास गतोरी, जलसो, भूरीभाठी, बनियाडीह, रबनधपारा, पोसरा, धुरीपारा, खपराखोल, बैमा, नगोइ, हरदीडीह, ऊरायहाँपारा, ढबहीपारा, परसही, ऊरतुम, मटीयारी, मोहरा, सेलर, खैरा, फरहदा, लगरा सहित दो दर्जन से भी ज्यादा ग्राम पहुंचे।

इस अवसर पर श्री त्रिलोक सेवा के साथ मनोज श्रीवास, दीपक कश्यप, दिनेश कश्यप, कौशल श्रीवास्तव, जितेंद्र शर्मा, पवन सिंह, आशीष वर्ग, मुकेश खरे, विकास लश्कर, कान्हा सूर्यवंशी, दादूराम, मुन्ना वीरेंद्र पटेल, धीरेंद्र गढ़वाल (सरपंच), सत्येन्द्र गढेवाल (सरपंच), सरिता चौहान, ओम भार्गव, राजाराम धुरी, जितेन्द्र, कमलेश (सरपंच), ललित, राजेश, विकास, आकाश पाण्डेय, डेविड बनर्जी, हृदयेश कश्यप, आनंद पटेल, हेमलाल यादव, कृष्ण यादव, नारायण टैगोर, लोकप्रकाश दिवाकर, सुरेश लासकर, राजेश यादव, रामप्रसाद यादव, वीरेंद्र गंधर्व, दादू शिकारी, अंजनी जायसवाल, हितेश केवट (सरपंच), कामेस साहू, सरिता धुरी सहित हजारों लोग उपस्थित रहे।

श्री श्रीवास के क्षेत्रीय दौरे के दौरान भक्तिमय वातावरण एवं जनसैलाब ने नवरात्रि उत्सव को और भी भव्य बना दिया।


Tags: नवरात्रि, त्रिलोक श्रीवास, कांग्रेस, बेलतरा, बिलासपुर, दुर्गा पूजा, छत्तीसगढ़ राजनीति

मनमोहन पात्रे संपादक The YUVA WORLD News

2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत, दैनिक अखबार, सेटेलाइट न्यूज़ चैनल, राष्ट्रीय मासिक पत्रिका में कार्य करने का अनुभव B. Sc. Mathematics व पत्रकारिता में BJMC कि डिग्री। पूर्व बिलासपुर जिला सचिव : Chhattisgarh Journalist Union Journalist Manmohan Patre Chhattisgarh

You may have missed