विधायक शकुन्तला पोर्ते के फर्जी जाति प्रमाण पत्र पर जांच की मांग, 7 दिन में कार्यवाही नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी
दिनांक: 31 अक्टूबर 2025 | स्थान: सूरजपुर, छत्तीसगढ़ | By: The YUVA WORLD News

आरोप है कि विधायक ने पति पक्ष से फर्जी जाति प्रमाण पत्र बनवाकर चुनाव लड़ा, जबकि उनका पैत्रिक निवास उत्तर प्रदेश के मऊ जिले में है।

इस मामले में जयश्री सिंह पुषाम ने दिनांक 08.04.2025 और 02.05.2025 को आवेदन देकर
फर्जी प्रमाण पत्र निरस्त करने की मांग की थी। कार्यवाही नहीं होने पर उन्होंने माननीय उच्च न्यायालय बिलासपुर में
याचिका क्रमांक WPC No.2966/2025 दायर की थी।
17 जून 2025 को न्यायालय ने शासन को आदेश दिया था कि अभिलेख प्रस्तुत कर शीघ्र कार्यवाही की जाए।
लेकिन चार माह बीत जाने के बाद भी अभी तक प्रमाण पत्र निरस्त नहीं किया गया है।
“यदि सात दिवस के भीतर कार्यवाही नहीं की गई, तो प्रतापपुर विधानसभा की समस्त जनता एवं आदिवासी समाज द्वारा उग्र आंदोलन किया जाएगा।”
— जनप्रतिनिधि ज्ञापन, सूरजपुर
ग्रामीणों का कहना है कि यदि शासन प्रशासन ने समय पर कदम नहीं उठाया, तो यह आंदोलन व्यापक रूप ले सकता है।
आदिवासी समुदाय ने यह भी मांग की है कि वेतन और लाभ की वसूली कर अपराधिक प्रकरण दर्ज किया जाए।







Average Rating
More Stories
Singapore News: अचानक बंद हुआ True Fitness जिम, अभिनेत्री Chen Xiuhuan बोलीं- ‘दिल टूट गया’
CG News: केशकाल में लगी देवी-देवताओं की अदालत, भंगाराम माई के दरबार में 35 को सजा!
छत्तीसगढ़ में गरीब परिवारों के लिए बड़ी राहत! PM Awas Yojana Urban की कट-ऑफ डेट बदली