चलो चले मधुमेह से लड़ें: अपोलो हॉस्पिटल बिलासपुर की सबसे बड़ी स्वास्थ्य जागरूकता रैली
थीम: डायबिटीज एंड वेलबीइंग (मधुमेह एवं जनकल्याण)
भागीदारी: लगभग 1100 लोग
बिलासपुर: विश्व मधुमेह दिवस 2025 के अवसर पर अपोलो हॉस्पिटल बिलासपुर द्वारा
#WALKATHONE 3.0 – “चलो चले मधुमेह से लड़ें” का भव्य आयोजन किया गया। यह बिलासपुर की अब तक की
सबसे बड़ी स्वास्थ्य जागरूकता रैली मानी जा रही है, जिसमें 1100 से अधिक लोगों ने सक्रिय रूप से भागीदारी निभाई।
कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 7:30 बजे अपोलो सिटी सेंटर से हुई, जिसे शहर के विधायक
माननीय अमर अग्रवाल ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य था—मधुमेह के प्रति जागरूकता बढ़ाना,
स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना और शुरुआती पहचान एवं रोकथाम के महत्व को मजबूत करना।
चिकित्सक, सामाजिक संगठन और विद्यार्थियों की संयुक्त भागीदारी
रैली में अपोलो हॉस्पिटल के चिकित्सकों, विभिन्न समाजों के पदाधिकारियों, व्यापारिक संगठनों, मरीजों के परिजनों,
अपोलो नर्सिंग कॉलेज के विद्यार्थियों और ब्रह्मकुमारिस फाउंडेशन की सक्रिय उपस्थिति रही।
डॉक्टर्स की महत्वपूर्ण सलाह: तीन सफेद चीजों से दूरी
कार्यक्रम के दौरान अपोलो अस्पताल की वरिष्ठ चिकित्सक एवं मधुमेह रोग विशेषज्ञ
डॉ. कल्पना दास ने सलाह दी कि हमें तीन सफेद पदार्थों— शुगर, नमक और मैदा से दूरी बनाए रखनी चाहिए।
यह मधुमेह रोकथाम के लिए बेहद जरूरी है।
नियमित स्वास्थ्य जांच पर दिया गया जोर
अपोलो हॉस्पिटल के सी.ओ.ओ. अभय कुमार गुप्ता ने कहा कि मधुमेह एक लाइफस्टाइल बीमारी है,
इसलिए नियमित स्वास्थ्य परीक्षण और सही दिनचर्या अपनाना बहुत आवश्यक है।
विशेष अतिथियों की उपस्थिति
इस अवसर पर छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष एवं पूर्व रायपुर महापौर डॉ. किरणमयी नायक भी उपस्थित रहीं।
उन्होंने इस रैली को ऐतिहासिक बताया और लोगों से नियमित स्वास्थ्य परीक्षण करने की अपील की।
मधुमेह: देश में तेजी से बढ़ती चुनौती
वरिष्ठ चिकित्सकों ने बताया कि मधुमेह आज भारत की सबसे तेजी से बढ़ती स्वास्थ्य चुनौतियों में से एक है।
नियमित व्यायाम, संतुलित आहार, तनाव नियंत्रण और समय-समय पर शुगर स्क्रीनिंग से इस बीमारी के जोखिम को काफी हद तक कम किया जा सकता है।
रैली के बाद सभी प्रतिभागियों के लिए स्वल्पाहार की व्यवस्था की गई।
आभार
अपोलो हॉस्पिटल बिलासपुर के सी.ओ.ओ. अभय गुप्ता ने सभी समाजों, सामाजिक एवं व्यवसायिक संगठनों के
सहयोग और सक्रिय भागीदारी के लिए आभार व्यक्त किया।
https://youtu.be/xMGCX5bxj7Y








Average Rating
More Stories
CG News: केशकाल में लगी देवी-देवताओं की अदालत, भंगाराम माई के दरबार में 35 को सजा!
छत्तीसगढ़ में गरीब परिवारों के लिए बड़ी राहत! PM Awas Yojana Urban की कट-ऑफ डेट बदली
बिलासपुर (Bilaspur): शराब पीने के लिए पैसे मांगे, नहीं देने पर मारपीट और चाकूनुमा हथियार से हमला; आरोपी गिरफ्तार