The YUVA WORLD News

The YUVA WORLD News

CG News : पुलिस लापरवाही का बड़ा मामला—दुष्कर्म का आरोपी हिरासत से फरार, SP ने तीन आरक्षकों को किया निलंबित

Views: 1443
Spread the love
Read Time:2 Minute, 22 Second

पुलिस की बड़ी चूक: दुष्कर्म का आरोपी पुलिस हिरासत से फरार, SP ने तीन आरक्षकों को किया निलंबित

जांजगीर-चांपा। जिले में पुलिस की गंभीर लापरवाही का मामला सामने आया है, जहां दुष्कर्म के मामले में वांछित आरोपी महावीर कंवर पुलिस अभिरक्षा से फरार हो गया। आरोपी पिछले तीन साल से इस मामले में तलाश में था।

रविवार को आरोपी को रिमांड के बाद न्यायालय में पेश किया गया था, जहां से उसे जेल भेजा जाना था। इसी दौरान आरोपी मौका पाकर पुलिस की निगरानी से भागने में सफल हो गया। घटना के बाद पूरे पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया और आरोपी की तलाश के लिए टीमों को लगाया गया है।

SP ने की सख्त कार्रवाई

जिले के पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पांडेय ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी की सुरक्षा में लगे तीन आरक्षकों—

  • आरक्षक क्र. 309 राजेन्द्र कहरा
  • आरक्षक क्र. 425 उमेश यादव
  • आरक्षक क्र. 973 कमलबहादुर क्षत्रिय

—को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर रक्षित केंद्र में संलग्न कर दिया है। इसके साथ ही एक नगर सैनिक पर भी विभागीय कार्रवाई के आदेश जारी किए गए हैं।

पुलिस अधीक्षक द्वारा जारी आदेश

SP कार्यालय से जारी आदेश के अनुसार, थाना अकलतरा के अपराध प्रकरण में वांछित आरोपी महावीर कंवर को अन्य दोनों वारंटियों के साथ न्यायालय ले जाया जा रहा था, इसी बीच वह फरार हो गया। आदेश में इसे कर्तव्य में गंभीर लापरवाही माना गया है।

आदेश में यह भी उल्लेख है कि निलंबन अवधि में कर्मचारियों को नियमानुसार निर्वाह भत्ता प्राप्त होगा।

— The YUVA WORLD News

The YUWA WORLD News

भारत सरकार से पंजीकृत (UDYAM-CG-02-0005003) एक प्रतिष्ठित न्यूज़ वेबसाइट और यूट्यूब चैनल है, जो छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश और देश-दुनिया की ताजा खबरें आपके सामने लाता है। हमारा उद्देश्य है जनपक्षीय और ईमानदार पत्रकारिता को बढ़ावा देना।

You may have missed