The YUVA WORLD News

The YUVA WORLD News

बिलासपुर: आधी रात सड़क घेरकर बर्थडे सेलिब्रेशन, 12 युवक गिरफ्तार – लग्जरी कारें जब्त

Views: 4797
Spread the love
Read Time:4 Minute, 15 Second

बिलासपुर: आधी रात सड़क घेरकर बर्थडे सेलिब्रेशन, 12 युवक गिरफ्तार – लग्जरी कारें जब्त

बिलासपुर – न्यायधानी में सड़क पर स्टंट, केक काटने और ट्रैफिक रोककर वीडियो बनाने की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। हाईकोर्ट के कई बार सख्त निर्देशों के बावजूद युवाओं में कानून का भय नजर नहीं आ रहा है। बीती रात ऐसा ही एक मामला फिर सामने आया, जब महंगी कारों में सवार कुछ युवकों ने आधी रात सड़क को घेरकर बर्थडे सेलिब्रेशन किया।

https://www.facebook.com/share/v/17aYFVTgiC/

सकरी थाना क्षेत्र में हुई इस घटना में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सभी 12 युवकों को गिरफ्तार कर लिया और उनकी तीनों लग्जरी कारें भी जब्त कर लीं।

ओवरब्रिज पर सड़क घेरकर केक काट रहे थे युवक

रात करीब 12:30 बजे थाना प्रभारी विजय चौधरी पेट्रोलिंग पर थे। जब पुलिस टीम सकरी-पेंड्राडीह बायपास के ओवरब्रिज के पास पहुंची तो पाया कि तीन लग्जरी कारें – CG10BZ0018, CG10BQ8163, CG04PT3087 – सड़क को घेरकर खड़ी हैं।

सड़क पर ही केक रखकर बर्थडे मनाया जा रहा था और साथी मोबाइल से वीडियो शूट कर रहे थे, जिससे आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया था।

गिरफ्तार हुए युवक

पुलिस ने मौके से जिन युवकों को पकड़ा, उनकी पहचान इस प्रकार है –

  • सूजल देवांगन
  • सागर मनचंदा
  • राजवीर हुरा
  • प्रिंस गंगवानी
  • साहिल सचदेव
  • उत्कर्ष खरे
  • मुस्तफा लक्ष्मीधर
  • पियुष जायसवाल
  • पियुष शिवहरे
  • रोशन मंगलानी
  • पल आहुजा
  • शुभम साहू

कौन-कौन से मामले दर्ज हुए?

युवकों पर धारा 285 बीएनएस तथा मोटर व्हीकल एक्ट की 119/177 और 122/177 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

तीनों वाहनों को जब्त कर लिया गया और युवकों को थाने लाकर आवश्यक कार्रवाई की गई। इसके बाद उन्हें कार्यपालिक दंडाधिकारी के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहाँ बंधपत्र भरवाया गया। साथ ही वाहन चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस निलंबन हेतु आरटीओ को प्रस्ताव भी भेजा गया है।

हाईकोर्ट पहले भी जता चुका है नाराजगी

सड़क पर स्टंट, रील शूटिंग और भीड़ लगाने की घटनाओं को लेकर हाईकोर्ट पहले ही कई बार सख्त नाराजगी जता चुका है—

  • संजय दत्त के जन्मदिन पर सड़क जाम करने की घटना
  • सकरी में रील शूटिंग
  • रिवर व्यू क्षेत्र में स्टंट

कोर्ट का साफ निर्देश है कि सड़कें किसी भी प्रकार की पब्लिक पार्टी या रील शूटिंग का मंच नहीं हैं।

चिंतनीय सवाल: क्या युवाओं में कानून का डर खत्म हो रहा है?

लगातार बढ़ती ऐसी घटनाएं शहर में यातायात सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर रही हैं। आधी रात सड़क घेरकर वीडियो बनाना, तेज रफ्तार में पहुंचना और सोशल मीडिया पर दिखाई देने की चाह में कानून तोड़ना खतरनाक प्रवृत्ति बनता जा रहा है।

इससे न केवल यातायात प्रभावित होता है, बल्कि एम्बुलेंस और अन्य आवश्यक सेवाओं का आवागमन भी बाधित होता है। सवाल यह है—

क्या अब युवाओं में कानून और ट्रैफिक नियमों का डर खत्म होता जा रहा है?

मनमोहन पात्रे संपादक The YUVA WORLD News

2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत, दैनिक अखबार, सेटेलाइट न्यूज़ चैनल, राष्ट्रीय मासिक पत्रिका में कार्य करने का अनुभव B. Sc. Mathematics व पत्रकारिता में BJMC कि डिग्री। पूर्व बिलासपुर जिला सचिव : Chhattisgarh Journalist Union Journalist Manmohan Patre Chhattisgarh

You may have missed