कांग्रेस हताशा में निराधार आरोप लगा रही – भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक सिंह
बिलासपुर। बिलासपुर शहर के भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक सिंह ने प्रेस बयान जारी कर कहा कि कांग्रेस का राष्ट्रीय से लेकर प्रदेश और जिला स्तर का नेतृत्व पूरी तरह हताशा एवं भ्रम की स्थिति से गुजर रहा है। उन्होंने कहा कि लगातार तीसरी बार केन्द्र में एनडीए की सरकार बनने से स्पष्ट है कि देश की जनता प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व पर भरोसा करती है।
श्री सिंह ने कहा कि एसआईआर के बाद बिहार में एनडीए को मिली बड़ी जीत से कांग्रेस पूरी तरह घबरा गई है। इसी घबराहट के कारण कांग्रेस नेतृत्व एसआईआर की कार्यवाही रुकवाने के लिए निराधार और भ्रामक बयानबाज़ी कर रहा है।
जिलाध्यक्ष दीपक सिंह ने कांग्रेस के पूर्व ग्रामीण जिलाध्यक्ष पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि वे अपना नाम भिलाई में दर्ज बता रहे हैं, लेकिन जब भाजपा कार्यकर्ताओं ने दिए गए इपिक नंबर की जाँच करवाई तो वह महिला मुदिता दुबे के नाम से दर्ज पाया गया।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस पदाधिकारी केवल मीडिया में बने रहने के लिए बेबुनियाद और उलूल-जुलूल बयान देकर भ्रम फैलाने का प्रयास कर रहे हैं। जनता के हित से उनका कोई सरोकार नहीं है।
The YUVA WORLD News







Average Rating
More Stories
Singapore News: अचानक बंद हुआ True Fitness जिम, अभिनेत्री Chen Xiuhuan बोलीं- ‘दिल टूट गया’
CG News: केशकाल में लगी देवी-देवताओं की अदालत, भंगाराम माई के दरबार में 35 को सजा!
छत्तीसगढ़ में गरीब परिवारों के लिए बड़ी राहत! PM Awas Yojana Urban की कट-ऑफ डेट बदली