The YUVA WORLD News

The YUVA WORLD News

पूर्व विधानसभा अध्यक्ष चरण दास महंत का जन्मदिन सेवा कार्यों के साथ मनाया गया

Views: 3968
Spread the love
Read Time:1 Minute, 26 Second

बिलासपुर। पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता चरण दास महंत जी के जन्मदिवस के शुभ अवसर पर बिलासपुर स्थित कल्याण कुंज आश्रम में सेवा एवं सद्भावना का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर आश्रम में निवासरत वरिष्ठजनों एवं जरूरतमंद लोगों को फल, बिस्किट एवं अन्य खाद्य सामग्री का वितरण किया गया।

कार्यक्रम में पूर्व पार्षद भास्कर यादव के साथ प्रदीप मसीह, विनोद मिश्रा, आशुतोष यादव एवं आशुतोष मुखर्जी ने सहभागिता निभाई। सभी ने वरिष्ठजनों का हालचाल जाना और उनके सुखद एवं स्वस्थ जीवन की कामना की। उपस्थित लोगों ने चरण दास महंत जी के सामाजिक योगदान एवं जनसेवा को याद करते हुए कहा कि उनका जीवन समाज के लिए प्रेरणास्रोत है।

आश्रम प्रबंधन ने इस सेवा कार्य के लिए सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम शांत, सादगीपूर्ण एवं मानवीय संवेदनाओं से ओतप्रोत वातावरण में संपन्न हुआ।

प्रभात सोनछात्रा उप संपादक

विज्ञापन एवं समाचार प्रकाशित करवाने हेतु संपर्क करें The YWN News Chhattisgarh ( Prabhat Sonchhatra

You may have missed