The YUVA WORLD News

The YUVA WORLD News

सरकण्डा पुलिस का बड़ा प्रहार: लूटपाट करने वाला गिरोह गिरफ्तार, 2 आरोपी व 2 नाबालिग हिरासत में

Views: 909
Spread the love
Read Time:3 Minute, 48 Second

 

सरकण्डा पुलिस का बड़ा प्रहार: लूटपाट करने वाला गिरोह गिरफ्तार, 2 आरोपी व 2 नाबालिग हिरासत में

बिलासपुर (छत्तीसगढ़)। थाना सरकण्डा क्षेत्र में लगातार लूटपाट कर दहशत फैलाने वाले गिरोह पर सरकण्डा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 2 आरोपियों एवं विधि से संघर्षरत 2 नाबालिगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से जियो मोबाइल, रेडमी मोबाइल एवं नगद राशि बरामद की गई है।

लूट की वारदात से फैली थी दहशत

प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रार्थी रामगोपाल तिवारी (55 वर्ष), निवासी अशोक नगर, सरकण्डा ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि 14 जनवरी 2026 की रात करीब 9:30 बजे वह नवधा रामायण पाठ से साइकिल द्वारा घर लौट रहे थे। इसी दौरान महर्षि कश्यप नगर कॉलोनी के पास चार युवकों ने उन्हें घेर लिया।

आरोपियों ने गाली-गलौच करते हुए मारपीट की और उनका जियो मोबाइल व 1000 रुपये नकद लूट लिए। साथ ही पुलिस में रिपोर्ट करने पर जान से मारने की धमकी भी दी।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में हुई त्वरित कार्रवाई

घटना की गंभीरता को देखते हुए सूचना तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों को दी गई। पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह (भा.पु.से.) के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अनुज कुमार एवं सीएसपी श्री निमितेश सिंह के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक प्रदीप आर्य के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई।

मुखबिर की सूचना पर आरोपियों की गिरफ्तारी

दिनांक 18 जनवरी 2026 को मुखबिर से सूचना मिली कि अशोक नगर अटल आवास क्षेत्र के कुछ युवक रात में लूटपाट करते हैं और वर्तमान में ग्राउंड में बैठे हैं। पुलिस टीम ने तत्काल घेराबंदी कर चारों को हिरासत में लिया।

पूछताछ में आरोपियों ने न केवल इस घटना बल्कि अन्य लूट की घटनाओं को भी स्वीकार किया।

बरामद मशरूका

  • 1 जियो मोबाइल फोन
  • 1 रेडमी मोबाइल फोन
  • नगद राशि

बरामद सामानों में से कुछ मशरूका खमतराई निवासी सुधीर श्रीवास से लूटे गए पाए गए।

गिरफ्तार आरोपी

1. करन यादव उर्फ केडी, उम्र 19 वर्ष, निवासी अशोक नगर, सरकण्डा
2. दुर्गेश साहू उर्फ मुण्डा, उम्र 20 वर्ष, निवासी अशोक नगर, सरकण्डा
3. विधि से संघर्षरत 02 नाबालिग

संगठित अपराध की धाराएं जोड़ी गईं

आरोपियों के कृत्य को संगठित अपराध की श्रेणी में पाते हुए प्रकरण में विधिवत धाराओं का विस्तार किया गया। सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।


The YUVA WORLD Newsपहुंच दूर तक, खबरें आप तक


मनमोहन पात्रे संपादक The YUVA WORLD News

2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत, दैनिक अखबार, सेटेलाइट न्यूज़ चैनल, राष्ट्रीय मासिक पत्रिका में कार्य करने का अनुभव B. Sc. Mathematics व पत्रकारिता में BJMC कि डिग्री। पूर्व बिलासपुर जिला सचिव : Chhattisgarh Journalist Union Journalist Manmohan Patre Chhattisgarh

You may have missed